फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sadhvi prachi commented over narendra modi statement

'मोदी को नहीं भूलना चाहिए कि गोरक्षकों के दम पर बने पीएम'

Thu, 25 Aug 2016 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ प्रतापगढ़ Updated Thu, 25 Aug 2016 03:01 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi prachi commented over narendra modi statement
साध्वी प्राची
विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने प्रधानमंत्री के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है जिसमें उन्होंने गोरक्षा के नाम पर कुछ लोगों द्वारा गोरखधंधा चलाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को यह नहीं भूलना चाहिए कि गोरक्षकों के दम पर ही वह प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि गोरक्षक अपना सिर कटाने को सदैव तैयार रहते हैं, मगर सत्ता की कुर्सी पर काबिज होने वाले नेता क्षणिक सुख पाते ही आरोप-प्रत्यारोप मढ़ने लगते हैं। 
विज्ञापन



विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर बुधवार को हादीहाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आई साध्वी प्राची ने आक्रामक लहजे में कहा कि देश अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के चरखा चलाने से नहीं आजाद हुआ था, बल्कि सरदार भगत सिंह, सुखेदव जैसे वीरों की कुर्बानी से हुआ। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में होने वाला कोई भी परिवर्तन सिर्फ युवाओं के आंदोलन से ही संभव है। जाली वाली टोपी लगाने वाले खाते-पीते और सांस लेते हैं भारत में, मगर गुणगान पाकिस्तान की करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय बोलने और सूर्य नमस्कार करने में  परहेज करने वालों को देश में रहने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हिंदुओं से घरों में एक-एक गाय पालने का किया आह्वान

Sadhvi prachi commented over narendra modi statement
साध्वी प्राची
उन्होंने हिंदुओं से घरों में एक-एक गाय पालने का आह्वान किया। साध्वी प्राची ने उन लोगों की निंदा की जो गाय के बूढ़ी होने पर कसाई के हाथ बेच देते हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर किसी के  माता-पिता बूढ़े हो जाते हैं तो क्या उन्हें कसाई के हाथ बेच देते हैं। 

इसके पूर्व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रांतीय संगठन मंत्री मुकेश कुमार, विहिप के विभाग मंत्री राम आसरे पाल,जिलाध्यक्ष अमरेश सिंह, जिला मंत्री रजनीश तिवारी, विजय सिंह, अनुराग सिंह, मनीष रावत, प्रशांत श्रीवास्तव, अचलदत्त मिश्र ,मनोज सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed