{"_id":"584f13554f1c1b676f64a1c8","slug":"sadhvi-niranjan-jyoti-attacks-maya-mulayam-on-lower-cast-and-backward","type":"story","status":"publish","title_hn":"माया-मुलायम दलित और पिछड़ो के सबसे बड़े विरोधी : निरंजन ज्योति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
माया-मुलायम दलित और पिछड़ो के सबसे बड़े विरोधी : निरंजन ज्योति
ब्यूरो/ अमर उजाला, कासगंज
Updated Tue, 13 Dec 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को पिछड़ों एवं बसपा प्रमुख मायावती को दलितों का सबसे बड़ा विरोधी करार देते हुए निशाना साधा। कहा कि ये दोनों नेता कभी नहीं चाहते कि दलित व पिछड़े आगे बढ़ें।
सोमवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने आईं केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा ने सभी के उत्थान की सोच रखी है। हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिए कार्य किया है। तीन तलाक के मुद्दे पर बताया कि भाजपा पहले कोर्ट नहीं गई। मुस्लिम महिलाओं ने ही खुद अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
न्यायालय का फैसला उचित है। संविधान से बड़ा कोई नहीं हो सकता। सभी को संविधान के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए। नोटबंदी के फैसले पर उन्होंने कहा कि इससे कश्मीर में आतंकवाद, देश में नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है।
विज्ञापन
जो लोग धन के माध्यम से चुनाव प्रभावित करने के सपने देख रहे थे, उनके मंसूबे भी ध्वस्त हो चुके हैं। मौके पर सांसद राजवीर सिंह, यात्रा संयोजक सुरेश अवस्थी, ब्रजक्षेत्र यात्रा प्रभारी भानु प्रताप, यात्रा मीडिया प्रभारी शिव बोधन मिश्रा आदि मौजूद रहे।