फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sacked TN chief secretary says had Jayalalithaa been alive this would not have happened

हटाए गए राव ने कहा- मैं अब भी तमिलनाडु का मुख्य सचिव

Tue, 27 Dec 2016 06:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Dec 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
Sacked TN chief secretary says had Jayalalithaa been alive this would not have happened
हटाए गए तमिलनाडु के मुख्य सचिव पी. राम मोहन राव - फोटो : India Today
मंगलवार को तमिलनाडु के पूर्व मुख्य सचिव रामा मोहन रॉय ने अपने आवास पर इनकम टैक्स के छापे को 'मुख्य सचिव के ऑफिस पर असंवैधानिक हमला बताया है।' 21 दिसंबर को पड़े छापे के बाद पहली बार मीडिया को संबोधित करते हुए रॉय ने कहा कि 'मैं अब भी तमिलनाडु का मुख्य सचिव हूं।' बता दें कि छापे के एक दिन बाद ही राव ने सीने में दर्द की शिकायत की थी और उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली।
विज्ञापन


पढ़िए राव ने क्या कहा - 

1. राव ने कहा, 'राज्य सरकार कहां है? भारत सरकार कर क्या रही है, सीआरपीएफ मुख्य सचिव के ऑफिस में घुस जा रही है? क्या उनके पास मुख्यमंत्री की अनुमति थी।' 
विज्ञापन


2. राम मोहन राव ने कहा, 'मैं मुख्य सचिव था, मैं तमिलनाडु का मुख्य सचिव हूं। उनके पास इतनी ताकत नहीं है कि वे मुझे ट्रांसफर ऑर्डर की कॉपी दे सकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


3. मौजूदा राज्य सरकार को रीढ़ विहीन बताते हुए उन्होंने कहा, 'अगर मैडम (जयललिता) जिंदा होती, तो क्या तमिलनाडु के साथ ऐसा हो सकता था?'

4. सीआरपीएफ पर बंदूक की नोंक पर घर में घुसने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मुझे घर में बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा, 'अगर वे मेरे घर की तलाशी लेना चाहते थे, तो मेरा ट्रांसफर कर सकते थे। एक मुख्य सचिव का ट्रांसफर करने में मुख्यमंत्री को कितना समय लगता है?' 

5. खनन माफिया शेखर रेड्डी से अपने संबंधों को खारिज करते हुए राव ने कहा, 'मेरा उनसे कोई रिश्ता नहीं है, सरकार के काम उनका हस्तक्षेप नहीं है।'

मेरे जीवन को खतराः पी. राममोहन राव

Sacked TN chief secretary says had Jayalalithaa been alive this would not have happened
6. हटाए गए अधिकारी ने कहा कि मुझे टारगेट किया जा रहा है और मेरे जीवन को खतरा है। उन्होंने कहा, 'मैं बहुतों के लिए राह का रोड़ा हो सकता हूं।'

7. पूर्व मुख्य सचिव ने कहा, 'मैंने पिछले 32 सालों से तमिलनाडु की जनता की सेवा की है और आगे भी करता रहूंगा। उन्हें पता है कि जयललिता की अनुपस्थिति में तमिलनाडु का क्या हो सकता है और मैं जनता की अदालत में गुहार लगाऊंगा।'

8. राव ने कहा, 'सीआरपीएफ मेरे घर में घुसी, उन्होंने मुझे सर्च वारंट दिखाया उसमें मेरा नाम नहीं था। सर्च में उन्हें कुछ भी नहीं मिला।' बता दें कि इनकम टैक्स के छापे के बाद पी. राम मोहन राव को उनके पद से हटा दिया गया। 24 घंटे तक चले छापे के बाद इनकम टैक्स के अधिकारियों को राव के घर से 30 लाख कैश और 5 किलो सोना मिला।

9. राव ने दावा किया कि सर्च वारंट उनके नाम पर नहीं बल्कि उनके बेटे के नाम पर था। छापे के दौरान उनके बेटे विवेक ने इस बात को स्वीकार किया कि उनके पास 5 करोड़ की अघोषित संपत्ति है। 

10. उन्होंने कहा, 'मैं आपको बताऊंगा कि मेरे घर में इनकम टैक्स विभाग को क्या मिला। इनकम टैक्स के अधिकारियों को छापे में 1 लाख 12 हजार रुपये कैश में मिला और 40 से 50 गहने मिले, जो मेरी पत्नी और बेटी के थे। 25 किलो के करीब चांदी की मूर्तियां भी मिलीं।'

11. तमिलनाडु के पूर्व मुख्य सचिव ने दावा किया कि इनकम टैक्स के छापे में कुछ भी बरामद नहीं हुआ। कोई आपराधिक दस्तावेज नहीं, कोई गुप्त चैंबर नहीं मिला।

ममता बनर्जी और राहुल गांधी को दिया धन्यवाद

Sacked TN chief secretary says had Jayalalithaa been alive this would not have happened
12. राव ने समर्थन के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद किया। ममता बनर्जी ने इनकम टैक्स के छापे को अनैतिक बताते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की।  

तमिलनाडु के मुख्य सचिव के घर पर आईटी डिपार्टमेंट छापा
आयकर विभाग ने 21 दिसंबर को तमिलनाडु के प्रधान सचिव पी. राम मोहन राव के बेटे और बाकी संबंधियों के खिलाफ कर चोरी मामले में जांच के लिए एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापा मारा। तमिलनाडु और पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई यह छापेमारी सुबह छह बजे शुरू हुई।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कुल 13 परिसरों की तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि ये परिसर राव के बेटे और उनके अन्य संबंधियों के हैं। ऐसा माना जा रहा है कि राज्य की राजधानी के प्रधान सचिव का आधिकारिक आवास भी इस अभियान के दायरे में लाया गया है। 

राव को राज्य सरकार ने इसी साल जून में राज्य का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया था। नोटबंदी के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने तमिलनाडु के शेखर रेड्डी के ठिकानों पर छापेमारी की थी जिसमें 142 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति जब्त की गई थी। 

आयकर विभाग द्वारा प्रवर्तन निदेशालय के साथ आधिकारिक दस्तावेज साझा किए जाने पर इस मामले में मनीलॉंड्रिग से जुड़ी एक शिकायत भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed