फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sachin tendulkar on rita bahuguna statement said she might have spoken to Sachin Tendulkar

व्यंग्य: भाजपा में जाने के सवाल पर पायलट ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सचिन तेंदुलकर से की होगी बात

Fri, 11 Jun 2021 03:17 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 11 Jun 2021 03:17 PM IST
सार

रीता बहुगुणा के सचिन से बात करने वाले बयान पर सचिन पायलट ने प्रतिक्रिया दी है। सचिन पायलट ने कहा कि उन्होंने शायद सचिन तेंदुलकर से बात की होगी।

विज्ञापन
sachin tendulkar on rita bahuguna statement said she might have spoken to Sachin Tendulkar
कांग्रेस नेता सचिन पायलट - फोटो : ANI

विस्तार

जितिन प्रसाद के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस के जी-23 समूह के कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थी। इन्हीं अटकलों में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने इस बयान के पलटवार पर कहा कि भाजपा नेता रीता बहुगुणा ने कहा कि उन्होंने सचिन से बात की। उन्होंने शायद सचिन तेंदुलकर से बात की होगी। सचिन पायलट ने आगे कहा कि मुझसे बात करने का साहस रीता बहुगुणा में नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि रीता बहुगुणा ने कहा था कि उनकी सचिन पायलट से बात हुई है, वो जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले भी कई बार सचिन पायलट के भाजपा में शामिल होने के कयास लगे हैं लेकिन उन्होंने हर बार इस बात को खारिज किया है। वहीं आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सचिन पायलट को मनाने के लिए उनसे मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर सचिन पायलट ने किया प्रदर्शन
इसके अलावा आज पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। आज महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतो लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन में सचिन पायलट भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार का अहंकार अब टूटेगा। पूरे देश में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की इस मुहिम का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सरकार आंख-कान बंद करके बैठी है। सरकार को पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने पड़ेंगे।


राजस्थान कैबिनेट का विस्तार हो- कांग्रेस विधायक
इधर राजस्थान के दौसा से कांग्रेस विधायक पीआर मीणा ने कहा कि हमारी मांग है कि राज्य में कैबिनेट का विस्तार होना चाहिए और राजनैतिक नियु्क्तियां होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed