{"_id":"592ce7b44f1c1b425dbda7c4","slug":"sabzar-ahmad-was-coward-in-death-says-indian-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने किया खुलासा, मुठभेड़ के दौरान पत्थरबाजों को बुला रहा था आतंकी सब्जार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेना ने किया खुलासा, मुठभेड़ के दौरान पत्थरबाजों को बुला रहा था आतंकी सब्जार
amarujala.com- presented by: अकरम
Updated Tue, 30 May 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
sabzar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर अपने फोटो अप्लोड करने का शौकीन आतंकी सब्जार अहमद भट सेना से मुठभेड़ के दौरान हथियारों का नहीं बल्कि अपनी जान बचाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा था। सेना सूत्रों ने यह खुलासा किया है।
विज्ञापन
मेल टुडे के मुताबिक, दक्षिणी कश्मीर के त्राल में शनिवार को हई मुठभेड़ के दौरान मौजूद रहे शीर्ष सेना सूत्रों ने खुलासा किया है कि सब्जार के पास कलाश्निकोव राइफल जैसा हथियार था, पर वह एक भी गोली नहीं चला पाया।
विज्ञापन
वह 10 घंटे तक बिना गोली चलाए चुपचाप बैठा रहा। गोली चलाने के बाजए सब्जार ने अपनी जान बचाने के लिए पत्थरबाजों को इकट्ठा करने की नाकाम कोशिश की।
सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान सब्जार और फैजान फोन पर पत्थरबाजों को बुलाने के प्रयास किया। पर रात की वजह से कोई उनकी मदद करने नहीं आया।