{"_id":"5bf6c125bdec2241454bb4e3","slug":"sabrimala-temple-issue-chief-priest-removed-after-posting-against-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला संघर्ष: मंत्री के खिलाफ पोस्ट डालने पर मुख्य पुजारी को हटाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला संघर्ष: मंत्री के खिलाफ पोस्ट डालने पर मुख्य पुजारी को हटाया
एजेंसी, कासरगोड
Updated Thu, 22 Nov 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
सबरीमाला मंदिर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबरीमाला मंदिर पर जारी विवाद को लेकर केरल के एक मंत्री के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट डालना मंदिर के मुख्य पुजारी को महंगा पड़ गया। कासरगोड के कान्हागढ़ में मदियान कूलम क्षेत्र पालक मंदिर के मुख्य पुजारी टी. माधवन नंबूदरी को हटा दिया गया। माधवन ने राज्य के देवासम मंत्री के. सुरेंद्रन के खिलाफ फेसबुक पर एक पोस्ट किया था, जिसमें अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।
यह मंदिर मालाबार देवासम बोर्ड के अधीन आता है। बोर्ड मालाबार (उत्तरी केरल) में मंदिरों का संचालन करता है। बुधवार को कासरगोड में हुई बोर्ड की बैठक में मंदिर के मुख्य पुजारी माधवन को हटाने का निर्णय हुआ। हालांकि, माधवन ने दावा किया कि वह इस मंदिर के अनुवांशिक ट्रस्टी हैं और उन्हें कोई हटा नहीं सकता। सबरीमाला मंदिर विवाद को लेकर भाजपा के प्रदेश महासचिव सुरेंद्रन की गिरफ्तारी के बाद माधवन ने देवासम मंत्री के खिलाफ पोस्ट डालकर अपनी भड़ास निकाली थी। भाजपा नेता को 18 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और वह न्यायिक हिरासत में हैं।
केंद्रीय मंत्री के काफिले की कार रोकी
पुलिस ने सबरीमाला मंदिर से दर्शन कर लौट रहे केंद्रीय मंत्री पॉन राधाकृष्णन के काफिले की कार रोक ली। पुलिस को शक था कि मंत्री के काफिले में शामिल कारों में प्रदर्शनकारी सफर कर रहे हैं। पहले दावा किया गया कि केंद्रीय मंत्री की कार को रोका गया, लेकिन पुलिस ने इसका खंडन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंत्री के काफिले में शामिल उनकी कारों को कई जगह रोका गया। भाजपा के मीडिया समन्वयक आर संदीप ने पुलिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री विजयन
मुख्यमंत्री पी. विजयन ने राज्यपाल पी. सतशिवम से मुलाकात की और सबरीमाला मंदिर पर जानकारी दी। दोनों के बीच करीब 30 मिनट बातचीत हुई। इसके बाद राज्यपाल ने ट्वीट किया कि उन्होंने सबरीमाला समेत दूसरे मुद्दों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री विजयन को राजभवन में आमंत्रित किया था।