{"_id":"6a0dd43eaf03fb63ca03a29f","slug":"saayoni-ghosh-alleges-death-threat-bjp-leader-one-crore-reward-row-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: 'अगर एक महिला सांसद सुरक्षित नहीं, तो यह कितना गंभीर मामला', BJP नेता की कथित धमकी पर बोलीं सायोनी घोष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: 'अगर एक महिला सांसद सुरक्षित नहीं, तो यह कितना गंभीर मामला', BJP नेता की कथित धमकी पर बोलीं सायोनी घोष
Wed, 20 May 2026 09:03 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 20 May 2026 09:03 PM IST
सार
टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने भाजपा नेता पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके सिर काटने पर इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने इस मामले को सोशल मीडिया पर उठाया और कार्रवाई की मांग की। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
सायोनी घोष, टीएमसी नेता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद सायोनी घोष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रदीप दीक्षित पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए बेहद चौंकाने वाली बात थी। मुझे तब बड़ा झटका लगा, जब मैंने सुना कि सिकंदराबाद में भाजपा से जुड़े नगर पालिका अध्यक्ष ने मेरा सिर काटने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा, मैंने इस मामले को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है और उसमें प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को टैग किया है। अब पूरी दुनिया और देश देख रहा है कि अगर संसद की एक महिला सदस्य और महिला नेता भी इस देश में सुरक्षित नहीं है, तो यह कितना गंभीर मामला है। सायोनी घोष ने कहा, अगर एक मौजूदा महिला सांसद के खिलाफ इस तरह की बातें हो सकती हैं, तो आम महिलाएं किस डर और असुरक्षा के माहौल में जीती होंगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
क्या हुआ पूरा मामला?
सोशल मीडिया वायरल विरोध प्रदर्शन के वीडियो में दीक्षित को यह कहते हुए सुना गया था कि वह रोज एक घंटे भगवान शिव की पूजा करते हैं और टीएमसी सांसद सायोनी घोष की कथित हरकत ने उन्हें बहुत आहत किया है। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि जो भी सायोनी घोष का कटा हुआ सिर लाएगा, उसे एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह बयान सिकंदराबाद में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिया गया, जो कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के विरोध में था। इस मुद्दे पर हिंदू संगठनों की ओर से 3100 किलोमीटर लंबी पदयात्रा भी निकाली जा रही थी। दीक्षित के भाषण और संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।
ये भी पढ़ें: 'मुस्लिम पति को हिंदू महिला को देना होगा भरण-पोषण', हाईकोर्ट ने बरकरार रखा मजिस्ट्रेट कोर्ट का फैसला
यह विवाद सायोनी घोष के सोशल मीडिया खाते की 2015 की एक पोस्ट से जुड़ा है, जो 2021 में और फिर पश्चिम बंगाल चुनावों के दौरान फिर सामने आई। इस पोस्ट को लेकर पहले उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी। घोष ने कहा था कि 2015 में उनका खाता हैक हो गया था और यह तस्वीर हैकर ने पोस्ट की थी, जिसे खाता पर नियंत्रण वापस मिलने के बाद तुरंत हटा दिया गया था।
पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा है कि यदि शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।