फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S Jaishankar to visit Tajikistan on July 13 to attend SCO meetings

विदेश मंत्रालय : एस जयशंकर आज एससीओ की बैठक में भाग लेने के लिए ताजिकिस्तान की यात्रा पर जाएंगे

Tue, 13 Jul 2021 12:10 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 13 Jul 2021 12:10 AM IST
सार

  • विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्रियों की एससीओ परिषद की बैठक में संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी क्योंकि यह इस साल अपने गठन की 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। 

विज्ञापन
S Jaishankar to visit Tajikistan on July 13 to attend SCO meetings
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : twitter.com/DrSJaishankar

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर 13-14 जुलाई को ताजिकिस्तान की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद और अफगानिस्तान पर एससीओ संपर्क समूह की बैठकों में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्रियों की एससीओ परिषद की बैठक में संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी क्योंकि यह इस साल अपने गठन की 20वीं वर्षगांठ मना रहा है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि इस बैठक में दुशांबे में एससीओ देशों के प्रमुखों की परिषद की 16-17 सितम्बर को होने वाली बैठक की तैयारियों का आकलन और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के दौरान विदेश मंत्री 14 जुलाई को अफगानिस्तान पर एससीओ संपर्क समूह की बैठक में भी शामिल होंगे। इस बैठक में अफगानिस्तान सरकार की भागीदारी भी देखने को मिलेगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन के आमंत्रण पर जयशंकर ताजिकिस्तान की यात्रा करेंगे।


भारत और पाकिस्तान वर्ष 2017 में एससीओ के स्थायी सदस्य बने थे। भारत और पाकिस्तान के अलावा एससीओ में रूस, चीन, कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed