फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   s jaishankar to visit abu dhabi today

क्या सुधरेंगे संबंध : एस जयशंकर आज जाएंगे अबूधाबी, पाक विदेश मंत्री भी हैं यूएई में

Sun, 18 Apr 2021 12:47 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 18 Apr 2021 12:47 AM IST
सार

  • पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी शनिवार से तीन दिन की यूएई यात्रा पर हैं

विज्ञापन
s jaishankar to visit abu dhabi today
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज अबूधाबी की यात्रा पर जाएंगे और इस दौरान उनका ध्यान द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने तथा आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर होगा।

विज्ञापन


जयशंकर की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अहम शहर की यात्रा क्षेत्र में उभरते भू-राजनीतिक परिदृश्य के बीच हो रही है, खास तौर पर अफगानिस्तान में हो रहे घटनाक्रमों के समय।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया था कि अपने समकक्ष के न्योते पर विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर 18 अप्रैल 2021 को अबूधाबी की यात्रा पर जाएंगे। उनका ध्यान आर्थिक सहयोग और समुदाय के कल्याण पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर की यूएई की यात्रा ऐसे समय हो रही जब खबर है कि अमेरिका में खाड़ी देश के राजदूत ने कहा कि उनका देश भारत-पाकिस्तान के बीच संबंधों को सुधारने में मदद कर रहा है। रोचक तथ्य है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी शनिवार से तीन दिन की यूएई यात्रा पर हैं।

इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश विभाग ने कहा कि कुरैशी यूएई के अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान और अन्य हस्तियों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed