फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S Jaishankar said more emphasis on economic diplomacy in foreign policy, ready to deal with challenges

S Jaishankar: जयशंकर बोले- हमारी विदेश नीति में आर्थिक कूटनीति पर ज्यादा जोर, चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार

Sun, 15 Dec 2024 08:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 15 Dec 2024 08:08 PM IST
सार

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर आज नई दिल्ली में मॉल्डोवा के दूतावास के शुभारंभ के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारत की विदेश नीति और आपूर्ति श्रृंखलाओं पर चर्चा की। 

विज्ञापन
S Jaishankar said more emphasis on economic diplomacy in foreign policy, ready to deal with challenges
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि आज भारत एक ऐसा देश बन गया है, जिससे दुनिया को बड़ी उम्मीदे हैं और जिसके पास ज्यादा जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने कहा कि भारत को भविष्य में एक ऐसे देश के रूप में देखा जाएगा, जो दुनिया की समस्याओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देता है। यह भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को दर्शाता है। 
विज्ञापन


जयशंकर ने कहा कि भारत से उम्मीद की जाएगी कि वह दुनिया की समस्याओं का समाधान निकालने में मदद करे, खासकर हमारे पड़ोसी देशों में। विदेश मंत्री ने कहा, हम जिन भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, उनका समाधान साझा प्रयासों और फैसलों से होगा। दुनिया बदल रही है। नए विचार आ रहे हैं और भारत को इन बदलावों का हिस्सा बनना होगा। हमें अपनी विदेश नीति को बड़ी सोच और दीर्घकालिक दृष्टि और समझदारी के साथ आगे बढ़ाना होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि आपूर्ति श्रृंखलाओं में बदलाव केवल विदेश नीति से नहीं जुड़ा है, बल्कि यह भारत के विकास के लिए एक बड़ा अवसर भी है। उन्होंने कहा, आज हम जो आपूर्ति श्रृखलाओं में बदलाव देख रहे हैं, वह भारत में विनिर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं और तकनीकी विकास के लिए भी प्रेरक का काम कर रहे हैं। डिजिटल युग में विदेश नीति के लिए भी नए दृष्टिकोण की जरूरत है, क्योंकि यह युग विनिर्माण के युग से पूरी तरह अलग है। डिजिटल उत्पाद केवल उत्पाद नहीं रह गए, बल्कि वे अब डाटा के स्रोत बन गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने कहा कि विदेश नीति एक ऐसा मिश्रण है, जिसमें पुरानी और नई दोनों चुनौतियां शामिल हैं। उन्होंने कहा, हमने कई पुराने मुद्दों का सामना किया है, जिनमें से कई अब भी मौजूद हैं। हमारी सीमा सुरक्षा भी एक गंभीर मुद्दा है और हम अभी भी आतंकवाद के गंभीर रूप से लड़ रहे हैं। इसके साथ ही हमें आज की जरूरतों के अनुसार विदेश नीति को राष्ट्रीय विकास के लिए क्रियान्वित करना पड़ा है। 

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत की विदेश नीति में आर्थिक कूटनीति पर ज्यादा जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जब भी विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो उनके एजेंडे में प्रौद्योगिकी, पूंजी, सहयोग, निवेश और सर्वोत्तम प्रथाओं का बड़ा स्थान होता है। यह अब विदेश नीति का एक अहम हिस्सा बन चुका है। 


मॉल्डोवा के दूतावास का उद्घाटन
नई दिल्ली में मॉल्डोवा के दूतावास के उद्घाटन समारोह में जयशंकर ने कहा, 'हम मानते हैं कि इस दूतावास की स्थापना से हमारे संबंधों का नया अध्याय शुरू होगा। इसके शुभारंभ के अवसर पर हम संकल्प लें कि हम एक ऐसी दुनिया बनाएंगे जहां साझा मूल्य और विचार हों। इस दूतावास को मित्रता का प्रतीक बनाया जाएगा। मैं उम्मीद करता हूं कि निकट भविष्य में मॉल्डोवा में भी एक भारतीय दूतावास होगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed