फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   s Jaishankar said Focus should be on issues instead of who is coming to G20

G20 : 'जी20 में कौन आ रहा है, इसके बजाय फोकस मुद्दों पर होना चाहिए', एस जयशंकर का बड़ा बयान

Tue, 05 Sep 2023 02:25 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 05 Sep 2023 02:25 AM IST
सार

एस जयशंकर ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में कौन शामिल हो रहा है और कौन नहीं, इसके बजाय ज्वलंत मुद्दों पर सदस्य देशों की ओर से अपनाई गई स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
s Jaishankar said Focus should be on issues instead of who is coming to G20
S Jaishankar - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत में बड़े पैमाने पर होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन में पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन और फिर बाद में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की शामिल न होने की पुष्टि हो गई है। इसको लेकर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं। जिसको लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में कौन शामिल हो रहा है और कौन नहीं, इसके बजाय ज्वलंत मुद्दों पर सदस्य देशों की ओर से अपनाई गई स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने एक समाचार चैनल में चर्चा में भाग लेते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


विदेश मंत्री ने कहा कि आखिरकार, किसी देश का प्रतिनिधित्व वही करेगा, जिसे उसने चुना है। प्रतिनिधित्व का स्तर किसी देश की स्थिति का अंतिम निर्धारक नहीं बनता। इस हफ्ते होने वाले शिखर सम्मेलन में चीन का प्रतिनिधित्व वहां के प्रधानमंत्री ली कियांग और रूस का प्रतिनिधित्व वहां के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। पुतिन ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया था और बताया था कि सम्मेलन में वह नहीं आ पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें यूक्रेन में सैन्य अभियान पर ध्यान केंद्रित करना है।
विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति पिछले साल दिसंबर में इंडोनेशिया के शहर बाली में आयोजित पिछले जी-20 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा नहीं लिया था। माना जा रहा है कि यूक्रेन पर हमले से जुड़े मामले में उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है, जिसकी वजह से वह विदेश दौरे से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी कहा था कि वह भारत में होने वाले शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। रूसी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पुतिन के बजाय, लावरोव शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और 9 और 10 सितंबर को दो पूर्ण सत्रों में भाग लेने की उम्मीद है। लावरोव शिखर सम्मेलन के मौके पर कई द्विपक्षीय वार्ता और संपर्क आयोजित करने वाले हैं। 


जेम्स क्लेवरली से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटिश विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली के साथ बातचीत की और नई दिल्ली में होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए उनकी सराहना की। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि ब्रिटिश विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली से बात करके बहुत अच्छा लगा। नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए उनकी शुभकामनाओं की हार्दिक सराहना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed