{"_id":"5b490cf44f1c1b46748b4830","slug":"s-400-missile-deal-with-russia-reached-final-round-sitharaman","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस के साथ एस-400 मिसाइल डील निर्णायक दौर में पहुंची: सीतारमण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रूस के साथ एस-400 मिसाइल डील निर्णायक दौर में पहुंची: सीतारमण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि रूस के साथ एस-400 मिसाइल डील पर बातचीत निर्णायक दौर में पहुंच गई है। उन्होंने साफ किया कि मॉस्को के साथ यह सौदा अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद आगे बढ़ेगा। सीतारमण ने कहा, अगर डील हो जाती है तो इसे लागू होने में ढाई से चार साल लगेंगे।
विज्ञापन
अमेरिका के विरोधियों के खिलाफ प्रतिबंधों के जरिये कार्रवाई कानून (सीएएटीएसए) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, यह एक अमेरिकी कानून है, न कि संयुक्त राष्ट्र का कानून और भारत ने इस मुद्दे पर अमेरिका को अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। बता दें कि इस कानून के तहत ट्रंप प्रशासन ने रूस के साथ सैन्य सौदों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने कहा, रूस के साथ हमारे रक्षा संबंध दशकों से हैं और हमने इसके बारे में एक अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को स्थिति साफ कर दी थी। यह प्रतिनिधिमंडल हाल में भारत के दौरे पर था। हम साफ करते हैं कि रूस के साथ एस-400 मिसाइल सौदे की वार्ता लगभग समाप्त हो गई है।
विज्ञापन