फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russian troops enter outskirts of Sievierodonetsk city of Donbas amid Ukraine Russia war news in Hindi

Ukraine Russia War: डोनबास के सबसे बड़े शहर में घुसे रूसी सैनिक, पुतिन ने तुर्की के राष्ट्रपति से की फोन पर बात

Mon, 30 May 2022 10:23 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 30 May 2022 10:23 PM IST
सार

रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने बताया कि यूक्रेन में रूसी ऑपरेशन और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों  के साथ ही तुर्की-रूसी संबंधों को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Russian troops enter outskirts of Sievierodonetsk city of Donbas amid Ukraine Russia war news in Hindi
Ukraine Russia Conflict - फोटो : iStock

विस्तार

रूस के सैनिक यूक्रेन के शहर सिविरोदोनेत्स्क के बाहरी इलाके में प्रवेश कर गए हैं। क्षेत्रीय गवर्नर ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। इलाके में लड़ाई के हालात गंभीर बने हुए हैं और गोलाबारी लगातार जारी है। 

विज्ञापन


यूरोपीय संघ यूक्रेन पर हमला करने के लिए यह सुनिश्चित करना चाहता है कि मॉस्को इसकी भारी कीमत चुकाए। लेकिन, एक शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे नेताओं का कहना है कि वह फिलहाल रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों का एलान नहीं करने वाले हैं। 
विज्ञापन


यूक्रेनी सैनिकों को सिविरोदोनेत्स्क के बाहरी इलाके में रूसी बलों की लगातार गोलाबारी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन उन्होंने पीछे हटने या हथियार डालने से साफ इनकार किया है जिससे रूस की डोनबास में आक्रामकता कुछ कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों तक गोलाबारी फिर हमला कर रहे रूसी सैनिक
लुहांस्क क्षेत्र के गवर्नर सर्ही गाइदेइ ने कहा कि रूस के सैनिक शहर के दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों से बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि रूसी पहले कई घंटों तक गोलाबारी कर रहे हैं और फिर इसके बाद हमला कर रहे हैं।

उन्होंने शहर के बाहरी इलाके में बड़ी संख्या में लोगों की मौत होने की आशंका जताई। 

शहर की 90 फीसदी इमारतों को पहुंचा है नुकसान
इस शहर में लगभग 90 फीसदी इमारतों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि शहर की दो तिहाई से अधिक आवासीय इमारतें पूरी तरह से तबाह हो चुकी हैं।

सिविएरोदोनेत्सक रूस की सीमा से करीब 143 किलोमीटर की दूरी पर है। हालिया समय में डोनबास क्षेत्र में लड़ाई का यह प्रमुख केंद्र बन गया है। मारियुपोल अजोव सागर के किनारे स्थित है जहां करीब तीन महीने तक रूसी सैनिकों को प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। बाद में यूक्रेनी सैनिकों ने समर्पण कर दिया।

व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन से की बात
रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने बताया कि यूक्रेन में रूसी ऑपरेशन और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों  के साथ ही तुर्की-रूसी संबंधों को लेकर चर्चा हुई। एर्दोगन ने आगे कहा कि इस समय ऐसे कदमों की आवश्यकता है जो युद्ध के नकारात्मक परिणामों को कम करेंगे।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस और यूक्रेन के बीच शांति और विश्वास को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति एर्दोगन ने इस्तांबुल में रूस, यूक्रेन और संयुक्त राष्ट्र के साथ बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। एर्दोगन ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि आतंकवादी संगठन कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी द्वारा तुर्की और सीरियाई नागरिक आबादी के खिलाफ सीरिया में हमले जारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed