फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russian President Vladimir Putin phone called PM Narendra Modi today

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को किया फोन, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Fri, 18 Sep 2020 12:31 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 18 Sep 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Russian President Vladimir Putin phone called PM Narendra Modi today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : PIB

चीन के साथ सीमा विवाद के बीच आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। उन्होंने भारत-रूस की 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त सामरिक भागीदारी' को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कोरोना के बावजूद द्विपक्षीय बातचीत में निरंतर गति के लिए सराहना व्यक्त की। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी ने इस साल एससीओ और ब्रिक्स की रूसी अध्यक्षता के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस वर्ष के अंत में आगामी एससीओ और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की। साथ ही भारत द्वारा आयोजित किए जाने वाले एससीओ शासनाध्यक्षों की परिषद में भी उनसे मिलने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

 
मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया। मोदी ने कहा कि वह पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीख पर अगले द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत में राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।

 
पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच ये बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब चीन के साथ भारत का तनाव अपने चरम पर है। हालांकि, मंत्रालय की तरफ से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है दोनों नेताओं के बीच चीन को लेकर बात हुई है या नहीं। लेकिन दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत की टाइमिंग काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed