फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russian Origin Diamond G7 decision India trade minimal disruption

Russian Diamonds: जी-सात देशों के फैसले पर बोली सरकार, भारत के व्यापार पर न्यूनतम असर; हीरा आयात पर प्रतिबंध

Fri, 15 Dec 2023 11:14 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 15 Dec 2023 11:14 PM IST
सार

भारत सरकार ने साफ किया है कि रूसी मूल के हीरों पर जी7 देशों ने जो फैसला लिया है, इस फैसले से भारत के व्यापार पर न्यूनतम असर पड़ेगा। जी-7 देशों ने हीरों के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Russian Origin Diamond G7 decision India trade minimal disruption
वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

रूसी मूल के हीरों के सीधे आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला हुआ है। जी7 देशों के इस फैसले से भारत के हीरा व्यापार पर न्यूनतम प्रभाव पड़ेगा। सरकार ने शुक्रवार को यह बयान दिया। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा, भारतीय अधिकारी इस मुद्दे पर लगातार G7 तकनीकी टीम के संपर्क में हैं। सचिव के अनुसार, आयात के दौरान केवल एक ही जगह पर हीरों की जांच जैसे कुछ मुद्दों को हल करने में कामयाबी भी मिली है।
विज्ञापन


बता दें कि G7 नेताओं ने एक जनवरी, 2024 से रूस में खनन, संसाधित या उत्पादित गैर-औद्योगिक हीरों के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है। इसके बाद एक मार्च, 2024 से तीसरे देशों में संसाधित रूसी हीरों के आयात पर चरणबद्ध प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि जब तक भारत में हीरों की प्रोसेसिंग नहीं हो जाती तब तक उसकी जांच नहीं की जानी चाहिए। भारत कच्चे हीरों पर नज़र रख सकता है। उन्होंने कहा, इस लिहाज से शायद यह हमारे हीरा उद्योग के लिए एक राहत है। उन्हें दोबारा जांच से नहीं गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव विपुल बंसल ने इस मामले में कहा कि भारत G7 की तकनीकी टीम के संपर्क में है। भारत इस हीरे के कारोबार में प्रमुख हितधारक है, ऐसे में हमारी प्रमुख चिंताओं का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने कहा, जी7 के बयान के मुताबिक एक मार्च से एक कैरेट या उससे अधिक के रूसी हीरे स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एक सितंबर से इसे घटाकर 0.5 कैरेट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed