फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russian NSA meets PM Modi: emphasis on regional stability in view of Afghan developments, talks on many important global issues

पीएम से मिले रूसी एनएसए : अफगान घटनाक्रम के मद्देनजर क्षेत्रीय स्थिरता पर जोर, मोदी ने कहा- पुतिन की भारत यात्रा का इंतजार

Wed, 08 Sep 2021 07:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 08 Sep 2021 07:57 PM IST
सार

रूस के एनएसए निकोलाई पेत्रुशेव ने बुधवार को दिनभर भारतीय अधिकारियों व नेताओं से मुलाकात की। शाम को वे पीएम मोदी से मिले। दोनों के बीच अफगानिस्तान में पैदा हुए हालातों के बीच तमाम मसलों पर चर्चा हुई।
 

विज्ञापन
Russian NSA meets PM Modi: emphasis on regional stability in view of Afghan developments, talks on many important global issues
रूसी एनएसए निकोलाई पेत्रुशेव ने पीएम मोदी से की मुलाकात - फोटो : ani

विस्तार

अफगान संकट से एशिया में पैदा हुए सुरक्षा के हालात व नए सामरिक गठजोड़ उभरने की संभावना के बीच रूसी एनएसए निकोलाई पेत्रुशेव भारत यात्रा पर हैं। बुधवार शाम को उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच अफगान संकट से लेकर तमाम वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई। इसमें क्षेत्रीय स्थिरता कायम रखने व अनेक क्षेत्रों भारत व रूस के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। 

विज्ञापन

 

पेत्रुशेव की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद दिल्ली स्थित रूसी दूतावास ने कहा कि दोनों के बीच रूस-भारत सहयोग, दोनों देशों के बीच खास साझेदारी, शीर्ष व उच्च स्तर पर राजनीतिक संवाद बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी व पेत्रुशेव ने बहुराष्ट्रीय मंचों जैसे शंघाई सहयोग संगठन, ब्रिक्स आदि की बैठकों के दौरान विचार-विमर्श को मजबूत करने और रूस व भारत के बीच व्यापार व आर्थिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने अफगान संकट के बीच क्षेत्रीय स्थिरता मजबूत करने के लिए भी परस्पर सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। 

क्षेत्रीय घटनाक्रम पर सार्थक बातचीत हुई : पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव से मुलाकात के बाद कहा कि महत्वपूर्ण क्षेत्रीय घटनाक्रम के बीच दोनों के बीच सार्थक बातचीत हुई। पीएम ने कहा कि उन्हें निकट भविष्य में द्विपक्षीय शिखर बैठक के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा प्रतीक्षा है। 


पीएमओ ट्वीट कर बताया कि  पेत्रुशेव ने एनएसए डोभाल व विदेश मंत्री जयशंकर के साथ हुई चर्चा से पीएम को अवगत कराया। उन्होंने भारत के साथ विशेष साझेदारी को और पुख्ता करने के प्रति रूस की वचनबद्धता प्रकट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed