फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russian malware planted from Nigeria in OIL cyber attack says Police news in Hindi

OIL Cyber Attack: ऑयल इंडिया पर हुए साइबर हमले के पीछे रूसी मालवेयर, नाइजीरिया से किया गया था प्लांट

Fri, 22 Apr 2022 08:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 22 Apr 2022 08:15 PM IST
सार

10 अप्रैल को हुए इस साइबर हमले की अब तक हुई जांच में यह संकेत मिला है कि इस हमले को हमारे देश की सीमा के बाहर से अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
Russian malware planted from Nigeria in OIL cyber attack says Police news in Hindi
Oil India Limited - फोटो : File

विस्तार

असम के दार्जीलिंग में ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के सिस्टम पर हाल ही में हुए साइबर हमले के लिए नाइजीरिया में एक सर्वर से प्लांट किए गए रूसी मालवेयर का इस्तेमाल किया गया था। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस साइबर हमले से प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) का नेटवर्क ठप हो गया था। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमले के 10 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक ओआईएल का सिस्टम पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कहा कि जांच में यह संकेत मिला है कि इस साइबर हमले को हमारे देश की सीमा के बाहर से अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन


नाइजीरिया से प्लांट हुआ था रूसी मालवेयर
उन्होंने कहा कि हमें पता चला है कि इस हमले में रूसी मालवेयर का इस्तेमाल किया गया था। किसी व्यक्ति या समूह ने इसे नाइजीरिया से प्लांट किया था। उन्होंने आगे कहा कि हम इस जानकारी पर काम कर रहे हैं और यह निश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि यह एक पूर्व नियोजित हमला था या फिर अचानक किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह साइबर हमला 10 अप्रैल को ओआईएल के जियोलॉजिकल व रिजर्वायर विभाग के वर्कस्टेशन में से एक पर हुआ था। लेकिन, आईटी (सूचना एवं प्रौद्योगिकी) विभाग ने इसकी जानकारी 12 अप्रैल को दी थी। इस हमले के परिणामस्वरूप ओआईएल के सर्वर, नेटवर्क और अन्य संबंधित सेवाओं पर असर पड़ा था। 


हैकरों ने मांगी थी 75 लाख डॉलर की फिरौती
इसके साथ ही इस हमले को अंजाम देने वाले साइबर अपराधियों ने ओआईएल के सिस्टम के ही एक हैक किए गए कंप्यूटर पर एक नोट पोस्ट किया था और 75 लाख डॉलर (लगभग 57 करोड़ रुपये) की राशि फिरौती के रूप में मांगी थी। इसे लेकर ओआईएल के प्रवक्ता त्रिदिव हजारिका ने बताया कि विभिन्न सरकारी एजेंसियां इस साइबर हमले की जांच कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed