फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russian Embassy in India is aware of the Russian cargo ship detention in the Indian port of Cochin

Russian Cargo Ship: कोचीन बंदरगाह पर रोका गया रूसी मालवाहक जहाज, भारत के लिए आया था सैन्य साजो-सामान

Tue, 19 Jul 2022 06:34 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोचीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोचीन Published by: Amit Mandal Updated Tue, 19 Jul 2022 06:34 PM IST
सार

केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को इस जहाज को रोकने का आदेश दिया था जिस पर एस्टोनियाई कंपनी का भारी भरकम ईंधन बिल (1.83 करोड़ रुपये) बकाया है। 

विज्ञापन
Russian Embassy in India is aware of the Russian cargo ship detention in the Indian port of Cochin
Cochin Shipyard - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस ने कोचीन बंदरगाह पर रूसी मालवाहक जहाज को रोके जाने के संबंध में बयान जारी किया है। रूसी दूतावास ने कहा है कि भारत में कोचीन के भारतीय बंदरगाह में रूसी मालवाहक जहाज के बंद होने की उसे जानकारी है, जिससे भारतीय सशस्त्र बलों के लिए सैन्य साजो-सामान पहुंचाया गया था। केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को इस जहाज को रोकने का आदेश दिया था जिस पर एस्टोनियाई कंपनी का भारी भरकम ईंधन बिल (1.87 करोड़ रुपये) बकाया है। 

विज्ञापन


रूसी दूतावास ने कहा, शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये कार्रवाइयां एस्टोनियाई तट सेवा कंपनी बंकर पार्टनर ओयू के दावे से जुड़ी हैं, जिसमें दावा किया गया था कि जहाज के मालिकों पर कथित तौर पर कर्ज था। हम यह बताना चाहेंगे कि अदालत ने माल उतारने की अनुमति दी है, क्योंकि इसका मुकदमे से कोई लेना-देना नहीं है। चेन्नई में रूसी महावाणिज्य दूतावास इस पर नजर रखे हुए है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी दूतावास ने कहा कि हमने भारतीय विदेश मंत्रालय को घटना की परिस्थितियों के संबंध में एक आधिकारिक अनुरोध भेजा है। हमने मंत्रालय से रूसी जहाज मालिकों और चालक दल के अधिकारों का बिना शर्त पालन सुनिश्चित कराने के लिए भी कहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed