{"_id":"620cd4946b372129a7470e6b","slug":"russia-ukraine-tension-parliamentary-committee-raised-the-issue-of-safe-return-of-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine Crisis: रूस यूक्रेन तनाव ने भारत की भी चिंता बढ़ाई, संसदीय समिति ने छात्रों की सुरक्षित वापसी का उठाया मुद्दा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ukraine Crisis: रूस यूक्रेन तनाव ने भारत की भी चिंता बढ़ाई, संसदीय समिति ने छात्रों की सुरक्षित वापसी का उठाया मुद्दा
Wed, 16 Feb 2022 04:10 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 16 Feb 2022 04:10 PM IST
सार
संसदीय समिति के सभी सदस्य इस पर सहमत थे कि यूक्रेन में भारतीयों की सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया को तेज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
US-Ukraine
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव और युद्ध के हालात ने भारत की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। यूक्रेन में रहने वाले भारतीय छात्रों के परिवार ने उनकी सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार से गुहार लगाई है। वहीं, परिवहन, पर्यटन, और संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने यूक्रेन में रहने वाले छात्रों सहित अन्य भारतीयों के लिए गहरी चिंता जताई है। इन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि उनकी सुरक्षित वापसी को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
छात्रों की सुरक्षित वापसी का उठा मुद्दा
बुधवार को समिति के एक सदस्य ने बैठक में यूक्रेन का मुद्दा उठाया। उन्होंने समिति के अध्यक्ष के सामने यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित वापसी के मुद्दे को संबंधित मंत्रालयों के सामने उठाने का आग्रह किया। बैठक में मौजूद एक सदस्य ने एएनआई को बताया कि समिति के सभी सदस्य इस पर सहमत थे कि यूक्रेन में भारतीयों की सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया को तेज किया जाना चाहिए। समिति ने यूक्रेन मामले पर चर्चा करते हुए कीव में पढ़ रहे छात्रों की वापसी पर विशेष ध्यान देने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
बैठक के एजेंडे के अनुसार, भाजपा के राज्यसभा सांसद टीजी वेंकटेश की अध्यक्षता में परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने एक बैठक बुलाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन में छात्रों की कोई आधिकारिक संख्या नहीं है, लेकिन अभी यूक्रेन में विभिन्न शहरों में हजारों छात्र हैं और भारत में उनकी सुरक्षित वापसी की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
हाल ही में भारतीय दूतावास द्वारा एक एडवाइजरी जारी की गई थी जिसमें कहा गया है कि यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिक, खासतौर से छात्र जिनका रुकना जरूरी नहीं है, वे अस्थायी रूप से निकलने पर विचार कर सकते हैं। भारतीय नागरिकों को यूक्रेन और यूक्रेन के अंदर गैर जरूरी यात्रा से बचने की भी सलाह दी गई थी।