फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russia Ukraine Conflict, Rahul Gandhi shares video of indian medical student in ukraine beaten by police evacuation

यूक्रेन में फंसे भारतीयों के साथ मारपीट: राहुल गांधी ने वीडियो साझा कर लिखा- हम अपनों को नहीं छोड़ सकते

Mon, 28 Feb 2022 09:12 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 28 Feb 2022 09:12 AM IST
सार

रूस की ओर से चौतरफा हमलों का दंश यूक्रेन बुरी तरह भुगत रहा है। यूक्रेन की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक, पिछले चार दिन में रूसी हमलों में 352 आम नागरिकों की मौत हुई है। लेकिन इस बीच राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा कर बताया है कि यूक्रेन में भारतीय नागरिकों के साथ भी मारपीट हो रही है।

विज्ञापन
Russia Ukraine Conflict, Rahul Gandhi shares video of indian medical student in ukraine beaten by police evacuation
यूक्रेन में भारतीय छात्रों के साथ मारपीट - फोटो : Twitter@Rahul Gandhi

विस्तार

यूक्रेन और रूस में छिड़ी जंग के बीच भारतीय नागरिकों के साथ मारपीट की खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस तरह की हिंसा झेल रहे भारतीय छात्रों और इस वीडियो को देखने वाले उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। किसी भी अभिभावक को इससे नहीं गुजरना चाहिए। भारत सरकार को तत्काल विस्तृत निकासी योजना को फंसे हुए लोगों के साथ-साथ उनके परिवारों के साथ साझा करना चाहिए। हम अपनों को नहीं छोड़ सकते।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में भारतीय छात्रों पर अब एक नया संकट
यूक्रेन में भारतीय छात्रों पर अब एक नया संकट छा गया है। पोलैंड देश की सीमा पर तैनात यूक्रेनी सेना के कुछ जवानों पर आरोप है कि उन्होंने भारतीय छात्रों के एक दल को जबरन रोकते हुए उनको पीटा और डराया धमकाया। घटना का शिकार हुए छात्रों की यूक्रेन में ही मौजूद एक सहपाठी ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी है कि उनकी यूनिवर्सिटी से एक भारतीय छात्रों के एक दल के साथ ये सब किया गया है। 

भारतीय छात्रा का हाथ तोड़ दिया
आरोप यह भी है कि बॉर्डर पर भारतीय छात्रों के साथ यूक्रेनी सैनिकों ने मारपीट कर एक छात्रा का हाथ तोड़ दिया है जबकि डराने के लिए फायर भी किए। आरोपों के अनुसार हमला करने वाले यूक्रेनी सैनिकों ने छात्रों से कहा कि आपकी भारत सरकार यूक्रेन का साथ नहीं दे रही है, इसलिए हम लोग आपका सहयोग क्यों करें।




पोलैंड बॉर्डर तक पहुंचना हो रहा मुश्किल
इस तरह के आरोपों के साथ हुई इस घटना के बाद पोलैंड बॉर्डर जाने के लिए जा रहे सभी भारतीय अब रोमानिया व अन्य देश के बॉर्डर की ओर जाने के लिए मजबूर हो गए हैं। पोलैंड बॉर्डर तक जाने के लिए यूक्रेनी बॉर्डर पार करना ही भारतीयों के लिए मुश्किल हो गया है। पोलैंड बॉर्डर की ओर से मदद के लिए भारतीय दूतावास में फोन नहीं उठाए जाने का आरोप भी भारतीय स्टूडेंट्स ने लगाया है। पोलैंड बॉर्डर तक जाने में हो रही परेशानी को लेकर एक भारतीय छात्रा ने वीडियो भी शेयर करते हुए ट्विटर पर भारत सरकार की अथॉरिटी को टैग किया है और जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की मांग की है। 
 
अपने सहपाठियों के साथ हुई घटना के बाद बॉर्डर के लिए नहीं निकले
नाम न छापने की शर्त पर घटना के बारे में जानकारी देने वाली भारतीय छात्रा ने बताया कि उनके सहपाठियों के दल पर यूक्रेनी सैनिकों द्वारा हमला किए जाने की इस घटना के बाद हमने अपने आप को यहीं यूनिवर्सिटी कैंपस के नजदीक ही कैद कर लिया है। बाकी स्टूडेंट्स व भारतीय यहां से अब पोलैंड बॉर्डर के लिए तब तक जाने को तैयार नहीं जब तक बॉर्डर तक जाने के लिए सुरक्षा की गारंटी और पहुंचने के बाद मदद मिलना सुनिश्चित नहीं होता। 
 
बॉर्डर पर भी हालात खराब
भारत सरकार ने यूक्रेन के साथ लगते देश पोलैंड, हंगरी, रोमानिया के बॉर्डर पर पहुंचने के बाद मदद के दावे किए हैं। लेकिन असल में यहां बॉर्डर पर भारतीय को उचित मदद मिल नहीं पा रही है। कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद भूखे-प्यासे भारतीयों के लिए इन देशों के बॉर्डर पर खाने-पीने और ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है। माइनस चार डिग्री तापमान में कड़ाके की ठंड में बुरे हालात के बीच भारतीय बॉर्डर पर यहां वहां भटक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed