फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rural women are going to hit a pinch roller on Notbandi 

नोटबंदी पर माननीयों की चुटकी, बेलन से मारेंगी महिलाएं

Thu, 17 Nov 2016 06:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Nov 2016 06:32 AM IST
विज्ञापन
Rural women are going to hit a pinch roller on Notbandi 

देश के 10 प्रतिशत लोगों के पास 90 प्रतिशत धन है और बाकी 90 प्रतिशत के पास कुछ नहीं। चुनाव धनबल से नहीं, दिल जीतकर जीता जाता है। अभी चुनाव कराने की सोचें भी नहीं। गांवों में यदि घरेलू महिला से वोट मांगने जाएंगे तो वे आपको बेलन से पीटेंगी और आप पीठ पर हल्दी का लेप लगाकर आराम फरमाएंगे। ऐसे में आप चुनाव हार जाएंगे। 

विज्ञापन


रामगोपाल यादव, सपा चूरन वाला नोट बना दिया 
दिन में पांच बार कपड़े बदलने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री बन गया है और पूरी दुनिया में घूम-घूम कर खुद को संन्यासी और तपस्वी कहता है। बड़े नोटों वाले कालेधन से लड़ने के लिए सरकार ने उससे भी बड़ा 2000 रुपये का नोट जारी किया है जो चूरन बेचे जाने वाले कागज जैसा लगता है और इसमें उड़ने वाला रंग भी है। मोदी सरकार में अचानक सभी सर्जन बन गए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता आनंद शर्म, ने कहा कि किसान की धोती में क्रेडिट कार्ड नहीं होता
भारतीय अर्थव्यवस्था में नकदी की हिस्सेदारी कुल जीडीपी का 12 से 14 प्रतिशत है। किसान, दिहाड़ी मजदूर, श्रमिक अपनी धोती में क्रेडिट कार्ड, चेक बुक या एटीएम कार्ड लेकर नहीं घूमता है।  किस किसान की धोती में यह बंधा होता है। शादी के मुहूर्त निकालने वाले पंडितों की शामत आ गई है। अंगुली पर स्याही लगाने का फैसला चूना लगाने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जद (यू) नेता शरद यादव, ने कहा कि आखिर वित्त मंत्री क्यों दुखी हैं?
प्रधानमंत्री को सदन में बुलाना चाहिए और सदस्यों के सवालों का जवाब देना चाहिए। यह बहुत गंभीर मसला है। सदन के नेता और वित्त मंत्री अरुण जेटली के चेहरे का रंग उड़ा हुआ है। पता नहीं, वह इतने दुखी क्यों लग रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed