फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rural poll violence carried out as per instructions of Mamata: Anurag Thakur

West Bengal: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूछा- क्या मणिपुर से बंगाल और राजस्थान भी जाएंगे विपक्षी सांसद?

Sat, 29 Jul 2023 09:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 29 Jul 2023 09:09 PM IST
सार

West Bengal: अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा ने पिछले चुनावों की तुलना में ग्रामीण चुनावों में सीटों की संख्या दोगुनी कर दी है और परिणाम इस बात का संकेत है कि बनर्जी के सत्ता में गिने-चुने दिन बचे हैं।

विज्ञापन
Rural poll violence carried out as per instructions of Mamata: Anurag Thakur
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देशों के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिंसा की। ग्रामीण चुनावों में भाजपा के विजयी उम्मीदवारों को सम्मानित करने के लिए कोलकाता आए ठाकुर ने यह भी दावा किया कि पंचायत चुनावों के दौरान झड़पों में 57 से अधिक लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने पिछले चुनावों की तुलना में ग्रामीण चुनावों में सीटों की संख्या दोगुनी कर दी है और परिणाम इस बात का संकेत है कि बनर्जी के सत्ता में गिने-चुने दिन बचे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं कहना चाहूंगा कि हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में 57 से अधिक लोग मारे गए हैं। ममता बनर्जी की इच्छाओं को पूरा करने के लिए लोगों को मार दिया गया। पश्चिम बंगाल में पूरी कानून व्यवस्था चरमरा गई है। ममता दीदी, आपकी पार्टी के नेताओं ने आपके निर्देश पर (इस पंचायत चुनाव के दौरान) गुंडागर्दी शुरू कर दी।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बनर्जी पिछले आठ-नौ साल से अपने राजनीतिक फायदे के लिए और अपराधियों को शरण दे रही हैं। उन्होंने कहा, पिछले (ग्रामीण) चुनावों की तुलना में इस बार भाजपा ने सीटों की संख्या दोगुनी कर दी है। इससे पता चलता है कि लोगों ने वापस लड़ना शुरू कर दिया है। परिणाम बताते हैं कि यहां ममता बनर्जी के दिन धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं।
 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, जो आज मणिपुर जाने का ढोंग कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की महिलाएं के साथ जो अत्याचार हुआ। जिनकी हत्याएं हुईं। परिवार के सदस्यों को गंवाया। पश्चिम बंगाल में जिस तरह से पंचायत चुनाव में हिंसा हुई। बंगाल में प्रतिदिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है,, सामूहिक दुष्कर्म होता है। क्या कांग्रेस के नेता और बाकी विपक्षी लोग पश्चिम बंगाल आएंगे। क्या मणिपुर के बाद बंगाल कांग्रेस के नेता और लोकसभा के सांसद बाकी 19 विपक्षी दलों के नेताओं को लेकर बंगाल आएंगे। क्या कांग्रेस को और विपक्षी दलों के लोग क्या राजस्थान जाएंगे, बंगाल आएंगे। दोनों ही प्रदेश इन मणिपुर जाने वाले नेताओं का इंतजार कर रहे हैं।
 

राज्य के उद्योग मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि पांजा ने ठाकुर के पश्चिम बंगाल दौरे के समय को लेकर सवाल उठाया जब मणिपुर जल रहा है। उन्होंने कहा, 'वह (ठाकुर) वही हैं जिन्होंने कहा था 'गोली मारो देश के गद्दारों को'। उन्हें सलाखों के पीछे होना चाहिए, लेकिन चूंकि वह भाजपा के आदमी हैं, इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया।
 

उन्होंने कहा, 'मणिपुर में रहने के बजाय वह पश्चिम बंगाल में हैं और ग्रामीण चुनावों के दौरान हिंसा पर बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्री भी मणिपुर पर चुप हैं। भाजपा हिंसा पैदा करती है और उसका प्रचार करती है। उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा और राष्ट्रपति शासन लगाया जाएगा।' पांजा ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री मणिपुर हिंसा पर संसद में अपना बयान क्यों नहीं रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed