फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Runaway Kerala murder convict living as ragpicker in Mumbai nabbed

कहानी फिल्मी है: केरल में हत्या का दोषी मुंबई से गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए कचरा उठाने वाला बना

Tue, 14 Apr 2026 01:46 AM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nitin Gautam Updated Tue, 14 Apr 2026 01:46 AM IST
सार

केरल में हत्या के एक दोषी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्यारा पुलिस से बचने के लिए मुंबई में कूड़ा बीनने वाला बनकर रह रहा था। 

विज्ञापन
Runaway Kerala murder convict living as ragpicker in Mumbai nabbed
मुंबई पुलिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

केरल में हत्या का एक दोषी बीते साल से फरार चल रहा था और अब मुंबई से पकड़ा गया है। हत्यारा पुलिस से बचने के लिए मुंबई में कूड़ा बीनने वाला बनकर रह रहा था। हत्यारे युवक को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय विनीश के रूप में हुई है, जो केरल के मलप्पुरम जिले का निवासी है।
विज्ञापन


2021 में हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था
पुलिस ने बताया कि विनीश को वर्ष 2021 में दर्ज एक हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। यह मामला जिले के पेरिन्थलमन्ना पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था। विनीश जेल में बंद था, जहां उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, पिछले साल पुलिसकर्मियों और अस्पताल प्रशासन को चकमा देकर विनीश अस्पताल से फरार हो गया।
विज्ञापन


फरारी के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा। वह पहले ट्रेन से केरल से नागपुर पहुंचा और बाद में मुंबई आ गया। जांच में पता चला कि मुंबई पहुंचने के बाद उसने पहचान छिपाने के लिए कबाड़ी का रूप अपना लिया। पुलिस ने बताया कि विनीश शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूम-घूमकर कचरा बीनने वाला बनकर रह रहा था और शक से बचने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर मुंबई पुलिस ने हत्यारे को पकड़ा
पिछले हफ्ते आरपीएफ को एक मुखबिर से आरोपी के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर उसकी पहचान तस्वीरों के जरिए सुनिश्चित की। जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे दक्षिण मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन के पास घेरकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना केरल पुलिस को दी गई, जिसके बाद एक टीम मुंबई पहुंची। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को केरल पुलिस के हवाले कर दिया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed