{"_id":"58e5d70c4f1c1b82575b5039","slug":"rules-broken-at-bengaluru-prison-after-aiadmk-leader-v-k-sasikala-meets-28-visitors-in-just-31-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में भी नियम तोड़ रही हैं शशिकला, 31 दिन में 26 लोगों से मिलीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेल में भी नियम तोड़ रही हैं शशिकला, 31 दिन में 26 लोगों से मिलीं
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
वीके शशिकला(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू की जेल में नियमों की धज्जियां उड़ने का मामला सामने आया है। एआईएडीएमके की नेता वी के शशिकला से पिछले 31 दिन में 28 लोग मुलकात कर चुके हैं। अगर कर्नाटक जेल नियम देखे जाएं तो एक कैदी से 15 दिन के अंदर सिर्फ एक बार ही मिला जा सकता है। लेकिन शशिकला की ओर से इस कानून का पालन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 16 फरवरी से 18 मार्च के बीच मिलने आए हर शख्स ने शशिकला के साथ 40 मिनट तक मुलाकात की है। जेल के सूत्रों के मुताबिक ये नियमों को लेकर बड़ा उल्लघंन है, लेकिन हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते इन्हें दरकिनार कर दिया गया है।
विज्ञापन
जेल के डीजी सत्यानारायण राव इस पर जवाब देने से बचते दिखे। इससे पहले उन्होंने कहा था कि शशिकला को कोई विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी। शशिकला से मिलने वाले लोगों में पार्टी के डिप्टी जनरल सेकेट्री, लोकसभा के डिप्टी स्पीकर एम थामबीदुराई और पार्टी के कई एमएलसी शामिल हैं।
विज्ञापन
आकंड़ों के मुताबिक पूर्व सांसद और तेलगु देशम पार्टी के एमएलसी मघुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी शशिकला से 1 मार्च को मिले थे। बता दें कि शशिकला आय से अधिक संपत्ति के मामले में सजा काट रही हैं।