फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rukus in jharkhand assembly leading to two adjournments of the House

Jharkhand: विधानसभा में हंगामा; भाजपा ने उठाया स्पेनिश महिला के साथ दुष्कर्म का मुद्दा, कांग्रेस ने की ये मांग

Sat, 02 Mar 2024 05:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 02 Mar 2024 05:01 PM IST
सार

भाजपा के गोड्डा विधायक अमित मंडल ने दुमका के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना ने केवल झारखंड को ही नहीं, बल्कि पूरे देश को शर्मसार किया है।

विज्ञापन
Rukus in jharkhand assembly leading to two adjournments of the House
बाबूलाल मरांडी - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के दुमका जिले में एक स्पेनिश महिला के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। इस वजह से सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। इसके अलावा गैर-भाजपा सरकारों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग को लेकर भी सदन में हंगामा हुआ। 
विज्ञापन


बांग्लादेश से दो पहिया वाहन से यहां आने के बाद स्पेनिश महिला अपने साथी के साथ शुक्रवार की रात दुमका जिले मेंएक अस्थाई तंबू में रूकी थी। महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार की सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग का मुद्दा उठाया, जबकि भाजपा ने स्पेनिश महिला के साथ दुष्कर्म का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


भाजपा ने उठाया स्पेनिश महिला के साथ दुष्कर्म का मुद्दा
भाजपा के गोड्डा विधायक अमित मंडल ने दुमका के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा, "इस घटना ने केवल झारखंड को ही नहीं, बल्कि पूरे देश को शर्मसार किया है। एसपी और हंसडीहा थाना प्रभारी इस मामले को रफादफा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपियों को राजनीतिक तौर पर सहायता दी जा रही है। मैं जांच दल गठन करने की मांग करता हूं और इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की अपील करता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने की केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग पर चर्चा की मांग
इससे पहले 2019 में जेवीएम-पी की टिकट से चुनाव लड़ने के बाद कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायक प्रदीप यादव ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग पर चर्चा करने की मांग की थी। उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई के जरिए गैर भाजपा सरकारों को डराने की कोशिश कर रही है। हेमंत सोरेन (पूर्व मुख्यमंत्री) को सलाखों के पीछे डाल दिया गया। जब एक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने केंद्र के खिलाफ आवाज उठाई तो सीबीआई ने उनके खिलाफ समन जारी कर दिया। मैं  इस मुद्दे पर विशेष चर्चा की मांग करता हूं।"

इस दौरान कांग्रेस के कई विधायकों ने उनका समर्थन किया और वे सभी सदन के वेल में आ गए। हंगामा को देखते हुए स्पीकर रवीन्द्र नाथ महतो ने सदन को 11.13 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। हालांकि, जैसे ही सदन में शून्यकाल की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष के नेता अमर बौरी ने दुष्कर्म का मुद्दा उठाया। इस मामले को लेकर भाजपा के विधायक भी सदन के वेल में आ गए, जिसके बाद स्पीकर ने दोबारा दोपहर के दो बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।


भाजपा नेता ने स्पेनिश महिला के साथ दुष्कर्म मामले की निंदा की
दुमका में एक स्पेनिश महिला के साथ दुष्कर्म के मामले पर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह बहुत बड़ा अपराध है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। मैंने आज डीजीपी से बात की और उनसे जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की। जब से राज्य में यह गठबंधन सरकार आई है, तब से कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed