फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ruckus in West Bengal BJP posters against Kailash Vijayvargiya in the streets of Kolkata

बंगाल: भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध शुरू, सड़कों पर लगे 'गो बैक' के पोस्टर

Fri, 18 Jun 2021 02:10 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 18 Jun 2021 02:10 PM IST
सार

बंगाल में भाजपा के अंदर घमासान जारी है। अब बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय का विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार रात को भाजपा मुख्यालय के सामने 'गो बैक टीएमसी सेटिंग मास्टर' के पोस्टर लगाए गए थे।

विज्ञापन
ruckus in West Bengal BJP posters against Kailash Vijayvargiya in the streets of Kolkata
कैलाश विजयवर्गीय का पोस्टर बंगाल की सड़कों पर लगा - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद से भारतीय जनता पार्टी के अंदर घमासान जारी है। इस बीच भाजपा के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय का विरोध शुरू हो गया है। बता दें कि गुरुवार रात कोलकाता में भाजपा पार्टी के मुख्यालय के सामने 'गो बैक टीएमसी सेटिंग मास्टर' के पोस्टर लगाए गए थे। हालांकि इन पोस्टरों को अब हटा दिया गया है लेकिन अभी तक किसी भी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को भाजपा केंद्रीय नेता शिव प्रकाश की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। हैरानी की बात यह थी कि इस बैठक से कैलाश विजयवर्गीय नदारद थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल में भाजपा पार्टी के अंदर कई लोगों ने कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। 
विज्ञापन


इस बैठक के बाद से ही कोलकाता की सड़कों पर कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ ये पोस्टर लग गए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि मुकुल रॉय की टीएमसी में वापसी के बाद भाजपा के कई नेताओं ने कैलाश विजयवर्गीय की भूमिका को लेकर नाराजगी जताई है। इन सबके बीच कैलाश विजयवर्गीय की ओर से भाजपा की बैठक में शामिल ना होना और कोलकाता की सड़कों पर लगे गो बैक के पोस्टर कई संदेश दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले कुछ दिन पहले ही भाजपा नेता तथागत रॉय ने चुनाव के लिए कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधा था। रॉय ने ट्वीट कर कहा था कि एक निष्ठावान भाजपा समर्थक के ट्वीट का एक अंग्रेजी अनुवाद। मैंने कुछ जोड़ा या घटाया नहीं है। रॉय ने ट्वीट किया कि आंटी (ममता), कृप्या हमें भी तृणमूल में ले जाइए, हो सकता है कि उसे अपने दोस्त की याद आ रही हो। दोनों पूरे दिन एक साथ रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed