फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ruckus in Lok Sabha on a statement of Samajwadi Party MP Azam Khan

लोकसभा में आजम खान के 'असंसदीय' बयान पर मचा हंगामा, अखिलेश ने भी दिया साथ

Thu, 25 Jul 2019 04:19 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 25 Jul 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in Lok Sabha on a statement of Samajwadi Party MP Azam Khan
सपा सांसद आजम खान और भाजपा सांसद रमा देवी - फोटो : एएनआई

लोकसभा में सपा सांसद आजम खान के एक बयान पर जमकर हंगामा हुआ। तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान आजम खान अपनी बात रख रहे थे। स्पीकर की चेयर पर बैठीं भाजपा सांसद रमा देवी ने आजम से कहा कि वह उनकी ओर देख कर अपनी बात कहें। इस पर आजम ने कहा कि आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं कि मेरा मन करता है कि आपकी आंखों में आंखें डाले रहूं। आजम के इस बयान पर स्पीकर रमा देवी ने भी आपत्ति जताई और भाजपा सांसदों ने भी। इसके बाद ओम बिड़ला वापस कुर्सी पर बैठे। 

विज्ञापन


विज्ञापन



रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आजम को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए तो आजम ने पलटवार करते हुए कहा कि रमा देवी उनकी बहन जैसी हैं माफी किस बात की। इस पर भाजपा सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं, सपा अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव अपने सांसद आजम खान के बचाव में उतरे। अखिलेश ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि आजम खान ने कुछ आपत्तिजनक कहा। चेयर (आसन) के बारे में बात नहीं की गई है। अखिलेश यहीं नहीं रुके, उन्होंने भाजपा सांसदों को 'बदतमीज' कहते हुए पूछा कि भाजपा सांसद उंगली उठाने वाले कौन होते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

गलत कहा हो तो इस्तीफा दे दूंगा : आजम

आजम खान ने कहा कि वह तो मेरी बहन जैसी हैं। मैंने आज तक किसी से अभद्र लहजे में बात नहीं की है। सदन में बैठी किसी भी महिला से मैंने अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया हो तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि मेरा लंबा संसदीय अनुभव रहा है, ऐसे अपमानित होकर बोलने से कोई फायदा नहीं है। इतना कह कर वह सदन छोड़ कर चले गए। हालांकि भाजपा सांसदों उनके जाने के बाद भी हंगामा करते रहे। 

मैं किसी के साथ भेदभाव नहीं करता : बिड़ला

अखिलेश ने भाजपा सांसदों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह किसी को सदन में बोलने नहीं दे रहे हैं। इसपर स्पीकर ओम बिड़ला ने आजम खाम के बयान को असंसदीय बताते हुए अखिलेश से माफी मांगने के लिए कहा। इस पर अखिलेश मे कहा कि अगर आजम खान के शब्द असंसदीय हैं तो आप रिकॉर्ड से निकाल दीजिए। इस पर स्पीकर ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि कोई मंत्री भी ऐसा बोलता तब भी मैं यही रवैया दिखाता, मैं किसी के साथ भेदभाव नहीं कर सकता। 

बिड़ला ने चेताया, संसदीय गरिमा का रखें ध्यान

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सख्त मिजाज के साथ कहा कि ऐसा कुछ न बोलें जिससे कार्यवाही से हटना पड़े। यह बात जनता के बीच जाती है, सांसदों को संसदीय गरिमा का ध्यान रखते हुए बोलना चाहिए, जिससे कार्यवाही रोकने की नौबत न आए। 

सत्तापक्ष को होना चाहिए सहनशील : अधीर रंजन

वहीं, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी भी आजम खान का समर्थन करते नजर आए। अधीर रंजन ने कहा कि अगर कोई अल्पसंख्यक सदस्य नाराज होकर सदन से चला जाए तो यह सदन के लिए ठीक नहीं है। अधीर ने कहा कि सत्तापक्ष को थोड़ा सहनशील होना चाहिए। सरकार के पास 353 सदस्य हैं और उनकी जिम्मेदारी ज्यादा बनती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed