फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RTPCR test mandatory for Kerala Sabarimala pilgrims from today

सबरीमाला जाने वाले श्रद्धालु के लिए अहम खबर, बिना आरटीपीसीआर मंदिर में नहीं मिलेगा प्रवेश

Sat, 26 Dec 2020 06:10 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: कुमार संभव Updated Sat, 26 Dec 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
RTPCR test mandatory for Kerala Sabarimala pilgrims from today
सबरीमाला मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
केरल के सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन करने से पहले श्रद्धालुओं को अब कोरोना नेगेटिव की रिपोर्ट दिखानी होगी। यह रिपोर्ट आरटीपीसीआर जांच की ही मानी जाएगी। दरअसल, इस संबंध में केरल उच्च न्यायालय और राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है, जो आज (26 दिसंबर) से लागू कर दिया गया। मंदिर की व्यवस्था देखने वाले त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर आने से 48 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखनी होगी। यह नियम 26 दिसंबर से अगले आदेश तक लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


टीडीबी के अध्यक्ष एन वसु ने बताया कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के पास आरटीपीसीआर टेस्ट का कोविड निगेटिव प्रमाण-पत्र 48 घंटे से पुराना नहीं होना चाहिए। बता दें कि केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाकर पांच हजार कर दी थी। ऐसे में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एंटीजन टेस्ट अनिवार्य कर दिया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि टीडीबी ने मकरवक्कक्कू समारोह के दौरान भगवान अयप्पा की मूर्ति थिरुवभरणम ले जाने वाले तीन दिवसीय जुलूस में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 100 तक सीमित कर दी है। इसके अलावा कोरोना को देखते हुए सबरीमाला आने वाले रास्ते में कई पॉइंट्स पर आयोजन रद्द भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सबरीमाला मंदिर 26 दिसंबर को मंडल पूजा के बाद बंद कर दिया जाएगा और 31 दिसंबर को मकरविलक्कू पूजा के लिए दोबारा खोला जाएगा। अहम बात यह है कि कोरोना महामारी के दौरान यह सबरीमाला मंदिर का पहला वार्षिक धार्मिक समारोह है।


जानकारी के मुताबिक, 25 दिसंबर तक केरल में पांच हजार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें 46 स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं। इस दौरान राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 11.4% हो गई है। वहीं, 16 और मौतों के साथ राज्य में 2 हजार 930 लोग जान गंवा चुके हैं। केरल में अब तक 7 लाख 32 हजार 84 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें 6 लाख 64 हजार 951 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed