फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS wing Pragya Pravha head J Nanda Kumar says Eating non-veg not a taboo but avoid beef

RSS: मांसाहार और बीफ खाने को लेकर आया संघ की बौद्धिक शाखा के प्रमुख का बयान, जानें क्या बोले

Wed, 14 Sep 2022 08:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 14 Sep 2022 08:43 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और संघ की बौद्धिक शाखा प्रज्ञा प्रवाह के प्रमुख जे नंद कुमार ने मांसाहारी खाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसे देश में प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता। इस दौरान उन्होंने गुवाहाटी में होने वाले एक कार्यक्रम की भी घोषणा की।

विज्ञापन
RSS wing Pragya Pravha head J Nanda Kumar says Eating non-veg not a taboo but avoid beef
आरएसएस परेड - फोटो : ANI

विस्तार

हाल ही में राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्व विद्यालय में मांस खाने को लेकर जमकर बवाल हुआ था। उस विवाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वहीं, बुधवार को संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा है कि मांसाहारी खाना वर्जित नहीं है। उन्होंने बीफ खाने से बचने की बात भी कही। उनके इस बयान के बाद उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि ये उनकी निजी राय थी। 

विज्ञापन


मांसाहारी खाने को लेकर दिया बयान
दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और संघ की बौद्धिक शाखा प्रज्ञा प्रवाह के प्रमुख जे नंद कुमार ने बुधवार को कहा कि मांसाहारी भोजन वर्जित नहीं है और इसे प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आम लोग मांसाहारी खाद्य पदार्थ खाते हैं। आप यह नहीं कह सकते कि यह भारत में प्रतिबंधित है। जलवायु परिस्थितियों और भौगोलिक स्थानों के अनुसार लोग इस तरह का खाना खाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि तटीय क्षेत्रों और पूर्वोत्तर राज्यों के लोग मांसाहारी खाते हैं और यह वहां के आम लोगों के लिए यह मुख्य आहार है। इस दौरान उन्होंने बीफ खाने से बचने की सलाह भी दी। बाद में उन्होंने यह भी कहा कि ये उनकी निजी राय थी, संघ से इस बयान का कुछ भी लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकमंथन सम्मेलन की घोषणा की
इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की बौद्धिक शाखा प्रज्ञा प्रवाह के प्रमुख कुमार ने एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा प्रवाह और आरएसएस के कई अन्य सहयोगी 20 सितंबर से गुवाहाटी में 'लोकमंथन' नामक तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में देशभर के बुद्धिजीवी भी शामिल होंगे। इसका उद्देश्य देश की विविधता का जश्न मनाना है। 

उन्होंने बताया कि 'लोकमंथन' कार्यक्रम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। इस सम्मेलन में पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति पर विशेष जोर दिया जाएगा। वहीं, इसके समापन सत्र को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले संबोधित करेंगे।


कांग्रेस पर साधा निशाना
बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी ताकतें देश की एकता के खिलाफ एक बड़ा अभियान चला रही हैं। इसलिए इस सम्मेलन में हम अपनी एकता को मजबूत करने के साथ ही अपनी विविधता का जश्न भी मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed