फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rss wants, Sonowal to remain CM of Assam

असम में भाजपा सरकार: संघ चाहता है बने रहें सोनोवाल

Mon, 03 May 2021 01:22 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 03 May 2021 01:22 AM IST
सार

  • असम के वरिष्ठ मंत्री हिमंत बिस्व सरमा को सीएम बनाने की है चर्चा 

विज्ञापन
rss wants, Sonowal to remain CM of Assam
सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : social media

विस्तार

असम में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल का फिर से मुख्यमंत्री बनने की संभावना खत्म नहीं हुई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मानना है कि सोनोवाल की बदौलत ही भाजपा सत्ता में वापसी कर पाई है। लिहाजा संघ का एक मजबूत धड़ा सोनोवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में है।

विज्ञापन


ग़ौरतलब है कि इस चुनाव में भाजपा नेतृत्व ने सोनोवाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने से परहेज किया था। इसके बाद से यह क़यास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी इस बार सोनोवाल सरकार के वरिष्ठ मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को नई सरकार का कमान दे सकती है।
विज्ञापन


संघ से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हालांकि अंतिम फैसला भाजपा को लेना है। जिन परिस्थितियों में भाजपा को राज्य में ऐतिहासिक जीत मिली है, उसका श्रेय सोनोवाल को ही जाता है। ज़ाहिर तौर पर इस जीत में सोनोवाल सरकार के कामकाज की अहम भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ सूत्रों का कहना है कि चुनाव में चेहरा नहीं बनाए जाने के बावजूद सोनोवाल का फिर से मुख्यमंत्री बनने की संभावना ख़त्म नहीं हुई है। संघ की पूर्वोत्तर राज्यों की इकाई सोनोवाल को दोबारा मौक़ा दिए जाने के पक्ष में है।


हालांकि एक पक्ष यह भी है कि इस चुनाव में सर्वानंद के मुकाबले हेमंत को ज़्यादा तरजीह मिलने से भाजपा की सत्ता में वापसी हो पाई है।  टिकट वितरण से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी हिमंत की ही चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed