फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS urges Centre to talk to Bangladesh to ensure safety of Hindus other minorities

RSS: 'हिंदुओं-अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बेहद संवेदनशील मुद्दा', आरएसएस ने कहा- बांग्लादेश से बात करे भारत सरकार

Mon, 02 Sep 2024 04:51 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 02 Sep 2024 04:51 PM IST
सार

केरल में हुए आरएसएस के तीन दिवसीय समन्वय सम्मेलन के दौरान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा बहुत संवेदनशील मुद्दा है।

विज्ञापन
RSS urges Centre to talk to Bangladesh to ensure safety of Hindus other minorities
आरएसएस के समन्वय सम्मेलन में बोलते अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के साथ हुए अत्याचार को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चिंता जताई है। केरल में हुए आरएसएस के तीन दिवसीय समन्वय सम्मेलन के दौरान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार को बांग्लादेश सरकार से बात करनी चाहिए। यह बहुत संवेदनशील मुद्दा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समन्वय बैठक के दौरान विभिन्न संगठनों ने बांग्लादेश की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की है। आंबेकर ने कहा कि हर कोई बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के बारे में चिंतित है। हमने केंद्र सरकार से बांग्लादेश सरकार के साथ मिलकर हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए पहल करने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन


जातिगत जनगणना को लेकर सुनील आंबेकर ने कहा कि हमारे देश और समाज में जाति और जातिगत संबंध संवेदनशील मुद्दा है। यह राष्ट्र की अखंडता और एकता के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए इसे गंभीरता से निपटाया जाना चाहिए और इस पर चुनाव और राजनीति नहीं होनी चाहिए। पिछड़े हुए और विशेष ध्यान देने की जरूरत वाले समुदाय और जाति के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की जरूरत होती है तो सरकार को संख्या की आवश्यकता होती है। सरकार जातिगत जनगणना से आंकड़े ले सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंबेकर ने कहा कि पहले भी सरकार ने ऐसा किया है। इसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन संख्याओं का उपयोग केवल जातियों और समुदायों के कल्याण के लिए ही किया जाना चाहिए। इसे चुनाव के लिए राजनीतिक उपकरण न बनाया जाए। इसके लिए हमने चेतावनी रेखा भी जारी की है। 


तमिलनाडु में धर्मांतरण को लेकर अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि समन्वय सम्मेलन में यह मुद्दा भी सामने आया है। कई संगठनों और रिपोर्ट में मिशनरियों पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया गया है। इसे गंभीरता से लिया जाएगा। इसके लिए जमीनी स्तर से जानकारी जुटाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है। इसे रोकने के लिए पहल करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed