फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS slam pak for indulging in Indian matters

अपने मुल्क से उठ रही आजादी की मांग की चिंता करे पाक : संघ

Sun, 03 Jul 2016 04:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 03 Jul 2016 04:36 AM IST
विज्ञापन
RSS slam pak for indulging in Indian matters
इंद्रेश कुमार

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा पाकिस्तानी उच्चायुक्त से इफ्तार का बुलावा वापस लेने के बाद संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान अपने देश से उठ रही आजादी की आवाज की चिंता करे और कश्मीर में हस्तक्षेप करना बंद करे। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि एक दिन ऐसा आएगा जब पाकिस्तान को सदबुद्धि आएगी और वह घृणा फैलाना, दुश्मनी और हिंसा को छोड़कर शांति और भाईचारे को गले लगाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा संघ ने तीन तलाक के मामले उसे अपने गिरेबां में झांकने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में खुद अलगाववाद की जंग छिड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि पख्तून, गिलगित, में मुस्लिम समाज को विचार करने की नसीहत दी है। जम्मू—कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने के मामले में संघ ने पाकिस्तान को खरी—खरी सुनाई और बलूचिस्तान, सिंध, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद आदि ऐसे कई इलाकों में पाकिस्तान से अलग होने की मांग चल रही है।
विज्ञापन


कुमार ने कहा कि पाकिस्तान को इफ्तार के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान को यह विचार करना चाहिए कि उसे कैसा पड़ोसी चाहिए। उसे अच्छा पड़ोसी बनना है या बुरा यह उसके ऊपर निर्भर है। तीन तलाक पर संघ प्रचारक ने मुस्लिम समाज को विचार करने की नसीहत देते हुए कहा कि शरीयत में भी तीन तलाक का जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम समाज से उन्होंने आग्रह किया है कि वे ऐसा आचरण करें कि तलाक की नौबत ही न आए। इफ्तार में सीरिया, ईरान समेत कई देशों के राजनयिकों के अलावा केंद्र सरकार के मंत्री मुख्त्तार अब्बास नकवी, निहाल चंद, भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, एम जे अकबर और जामिया व एएमयू के वाइस चांसलर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed