फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS sacks its Goa chief after he openly takes anti-BJP stance

भाजपा विरोधी रुख के चलते संघ ने गोवा प्रमुख को निकाला

Thu, 01 Sep 2016 05:27 AM IST
एजेंसी, पणजी
एजेंसी, पणजी Updated Thu, 01 Sep 2016 05:27 AM IST
विज्ञापन
RSS sacks its Goa chief after he openly takes anti-BJP stance
सुभाष वेलिंगकर ने सत्तारूढ़ दल को विश्वासघाती बताया था
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा विरोधी अभियान चला रहे सुभाष वेलिंगकर को प्रदेश संघ प्रमुख पद से हटा दिया है। सुभाष और उसके समर्थकों ने हाल ही में पार्टी प्रमुख अमित शाह को भी काले झंडे दिखाए थे। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने बुधवार को कहा, ‘वेलिंगकर को उनके सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। वह कुछ राजनीतिक गतिविधियों में दखल देना चाहते थे। लेकिन संघ नेता होने के नाते वह ऐसा नहीं कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि इस तटीय राज्य में अगले साल ही चुनाव होने वाला है इसलिए नए संघ प्रमुख पर अभी फैसला नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, वेलिंगकर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए एक नई राजनीतिक पार्टी खड़ी करने का मन बना रहे हैं। यह संघ की विचारधारा के विरुद्ध है जिसे भाजपा का सैद्धांतिक मागदर्शक माना जाता है।
विज्ञापन


आरोप है कि वेलिंगकर ने इसी हफ्ते यह भी कहा था कि अगले साल गोवा विधानसभा चुनाव भाजपा नहीं जीत सकती क्योंकि इसने यहां के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। उनका कहना था कि भाजपा ने गोवा के स्कूलों में क्षेत्रीय भाषाओं को दिशा-निर्देशों का माध्यम बनाने का वादा किया था जिसे पूरा नहीं किया गया। वेलिंगकर भारतीय भाषा सुरक्षा मंच के अध्यक्ष भी हैं और यह फोरम अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों को अनुदान दिए जाने के खिलाफ है। इसी फोरम के बैनर तले 20 अगस्त को कुछ लोगों ने अमित शाह को काले झंडे दिखाए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed