RSS: काम के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी बढ़ानी होगी पहुंच, संघ प्रमुख का बयान
नागपुर में मोहन भागवत ने कहा कि सोशल मीडिया में आरएसएस को सक्रियता बढ़ानी चाहिए। स्वयंसेवक रचनात्मक कार्य कर समाज बदलाव ला रहे हैं, बढ़ती जरूरतों के अनुसार छोटी इकाइयों की आवश्यकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में मराठी अखबार 'तरुण भारत' के शताब्दी समारोह में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने अपने बयान में कहा कि आज कल सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत अधिक बढ़ गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी अच्छे काम करने के लिए यहां अपनी सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि आरएसएस के संचार विभाग के द्वारा भी कई कंटेंट डाले जा रहे हैं। हमारे स्वयंसेवक भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे स्वीकार्यता मिलेगी। मैं इसे कोई अपेक्षा नहीं कहूंगा, लेकिन हमें वहां अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी।
उन्होंने कहा कि लोगों को एक साथ लाना और समाज में बदलाव लाना, दोनों ही ज़रूरी हैं। यह एक-दूसरे को मज़बूत करते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी स्वयंसेवकों के पास समय होता है वे रचनात्मक काम करता है। जैसे-जैसे लोगों की अपेक्षाएं बढ़ी हैं, अलग-अलग क्षेत्रों में स्वयंसेवकों की मांग भी बढ़ी है, जिससे बेहतर कार्यक्षमता के लिए छोटी इकाइयों का होना जरूरी हो गया है।