फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS organize four big programs across country in centenary year starting from Vijayadashami

RSS: चार बड़े कार्यक्रमो से पूरे देश को मथेगा आरएसएस; अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में तैयार हुआ खाका

Tue, 08 Jul 2025 08:14 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 08 Jul 2025 08:14 AM IST
सार

आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में शताब्दी वर्ष के आयोजनों का खाका तैयार किया गया। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने बताया कि बैठक में शताब्दी वर्ष की कार्ययोजना, संघ के कार्य विस्तार और विभिन्न प्रांतों की परिस्थितियों पर सिलसिलेवार विस्तृत चर्चा हुई।

विज्ञापन
RSS organize four big programs across country in centenary year starting from Vijayadashami
सुनील आंबेकर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस साल विजयदशमी से शुरू हो रहे शताब्दी वर्ष में घर-घर संपर्क, हिंदू सम्मेलन, नागरिक गोष्ठियां और सामाजिक सद्भाव बैठकें जैसे चार बड़े अभियानों के जरिए पूरे देश को मथेगा। इन कार्यक्रमों का मकसद देश में राष्ट्रवाद की अलख जगाना, संघ के हिंदुत्व संबंधी विचार को घर-घर पहुंचाना और बहुसंख्यकों में सामाजिक सद्भाव कायम करना होगा। संघ  इस दौरान हर मंडल और बस्ती में हिंदू सम्मेलन करेगा।
विज्ञापन


राजधानी के केशवकुंज मे संपन्न हुई तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में शताब्दी वर्ष के आयोजनों का खाका तैयार किया गया। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने बताया कि बैठक में शताब्दी वर्ष की कार्ययोजना, संघ के कार्य विस्तार और विभिन्न प्रांतों की परिस्थितियों पर सिलसिलेवार विस्तृत चर्चा हुई। इस क्रम में शताब्दी वर्ष के दौरान घर-घर संपर्क, हिंदू सम्मेलन, नागरिक गोष्ठियों और सामाजिक सद्भाव बैठकों का तानाबाना बुना गया। इसके जरिए संघ की कोशिश भौगोलिक और सामाजिक दृष्टि से सभी वर्गों, सभी क्षेत्रों तक संपर्क साधने की होगी।
विज्ञापन


देश की सभी भाषाएं राष्ट्रीय भाषा
देश में जारी भाषा विवाद के संदर्भ में संघ के प्रचार प्रमुख आंबेकर ने कहा कि इस मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का रुख काफी पहले से ही साफ है। हम देश की सभी भाषाओं को राष्ट्रीय भाषा मानते हैं। सभी भाषाओं का अपना महत्व है। लोग अपने-अपने स्थानों पर अपनी भाषा बोलते हैं। हमारा यह भी मानना है कि देश में प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में ही दी जानी चाहिए, जिसकी सभी मांग कर रह हैं। यह पहले से ही स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयदशमी कार्यक्रम भी होगा अहम 
शताब्दी वर्ष की शुरुआत विजयदशमी से होगी। संघ की योजना पूरे देश में जोश के साथ विजयदशमी मनाने की है। बैठक में विजयदशमी उत्सव के दौरान क्षेत्र विशेष के प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित करने की भी है। अंबेकर ने बताया कि मुख्य उद्देश्य समाज के सभी लोगों तक पहुंचना, भौगोलिक और सामजिक स्तर पर हर तरह के लोगों और अलग-अलग विचारों से जुड़े लोगों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम सर्वस्पर्शी और समावेशी होगी।


मणिपुर में हालात संभालने में जुटा संघ
बैठक में मणिपुर की स्थिति पर लंबी चर्चा हुई। संघ लगातार संघर्षरत मैतई व कुकी समुदाय के साथ संपर्क में है। वहां हालात सामान्य होने में समय लगेगा पर बेहद सकारात्मक बातचीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed