फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rss leader ram madhav said terrorists are adopting new tactics to spread fear in Jammu Kashmir

घाटी हिंसा: राम माधव ने कहा- जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी डर फैलाने के लिए अपना रहे नए हथकंडे

Sun, 24 Oct 2021 01:31 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, सूरत
पीटीआई, सूरत Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 24 Oct 2021 01:31 AM IST
सार

राम माधव ने कहा 30 साल पहले विस्थापित हुए कश्मीरी पंडितों को वापस लाया जा रहा है और उनमें से लगभग 3,000 को नौकरी की पेशकश की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं।

विज्ञापन
rss leader ram madhav said terrorists are adopting new tactics to spread fear in Jammu Kashmir
राम माधव - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही आम लोगों की हत्याओं ने सरकार की चिंताओं को बढ़ा दिया है। आम लोगों के डर को भगाने के लिए भारतीय सेना भी ऑपरेशन चला रही है। सिर्फ अक्तूबर में ही घाटी में 11 नागरिक मारे गए। इसे लेकर आरएसएस नेता राम माधव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी डर फैलाने के लिए नए हथकंडे अपना रहे हैं क्योंकि वे  केंद्र शासित प्रदेश में सरकार की सफलता से चकित हैं।

विज्ञापन


घाटी में तेजी से बढ़े नागरिकों पर हमले पर राम माधव ने टिप्पणी की। राम माधव ने अपनी नई किताब "द हिंदुत्व प्रतिमान: एकात्म मानववाद और एक गैर-पश्चिमी विश्वदृष्टि की खोज" पर चर्चा की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले तीन-चार वर्षों में जम्मू-कश्मीर में कई सकारात्मक बदलाव हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 30 साल पहले विस्थापित हुए कश्मीरी पंडितों को वापस लाया जा रहा है और उनमें से लगभग 3,000 को नौकरी की पेशकश की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। इन सब के कारण, विकास कार्यों में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही माधव ने दावा किया कि पाकिस्तान में आतंकवादी और उनके आका केंद्र सरकार की सफलता से भ्रमित हैं और सड़क पर निर्दोषों को मारने के लिए नशेड़ी जैसे तत्वों को हथियार देकर भय फैलाने की कोशिश में लगे हैं और नए हथकंडे अपना रहे हैं। 


माधव ने कहा कि हम इसे खुफिया विफलता या सरकार की विफलता के रूप में नहीं ले सकते हैं। बल्कि, ये आतंकवादी केंद्र सरकार की सफलता को लेकर एक नए प्रकार का भय पैदा कर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कि आतंकवाद का यह चरण जल्द ही एक नई सुरक्षा व्यवस्था के साथ समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed