{"_id":"593635404f1c1b821c9c82ef","slug":"rss-leader-indresh-kumar-says-prophet-hates-eating-meat-loves-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS के इंद्रेश कुमार ने कहा - मांस से नफरत करते थे मोहम्मद साहब, दूध से था प्यार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
RSS के इंद्रेश कुमार ने कहा - मांस से नफरत करते थे मोहम्मद साहब, दूध से था प्यार
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
इंद्रेश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रचारक इंद्रेश ने एक बार से विवादित बयान दिया है। इंद्रेश ने कहा कि मुस्लिम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद साहब खुद ही मांस खाने से घृणा करते थे, लेकिन उनको दूध से प्यार था। इंद्रेश ने कहा कि वो खुद कहते थे कि मांस खाना बीमारी हैं।
विज्ञापन
Prophet and his family never consumed meat. They used to say meat is a disease and milk is a cure: Indresh Kumar,RSS pic.twitter.com/qDNU6kiQ3f
— ANI (@ANI_news) June 6, 2017विज्ञापन
वैलेंटाइंस डे पर दे चुके हैं पहले भी विवादित बयान
इन्द्रेश कुमार इससे पहले जयपुर में वैलेंटाइंस डे पर भी एक विवादित बयान दे चुके हैं। इंद्रेश ने कहा था कि भारत में प्रेम में पवित्रता है, लेकिन वैलेंटाइंस डे जैसे युवाओं में लोकप्रिय खास दिन की वजह से समाज में हिंसा बढ़ रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराध, बच्चों के खिलाफ अपराध और रेप जैसे कुकृत्यों की वजह यही वैलेंटाइन्स डे है।
विज्ञापन
इससे पहले, इंद्रेश कुमार ने गोमांस खाने वालों को शैतान की पार्टी से जुड़ा हुआ बताया था। उन्होंने कहा था कि वेटिकन सिटी और मक्का-मदीना में भी आज तक गाय की कुर्बानी नहीं हुई।