फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS leader Indresh Kumar lit lamps at Nizamuddin Dargah on Dhanteras and 718th annual Urs

इंद्रेश कुमार का निजामुद्दीन दरगाह से संदेश: धर्म के नाम पर हिंसा गलत, मजहबी उन्माद से मुक्त हो देश

Tue, 02 Nov 2021 09:01 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 02 Nov 2021 09:01 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता और राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने मंगलवार को दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्गीन दरगाह पर दीप जलाए और धर्म के नाम पर हिंसा का विरोध किया।

विज्ञापन
RSS leader Indresh Kumar lit lamps at Nizamuddin Dargah on Dhanteras and 718th annual Urs
निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाते इंद्रेश कुमार और अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस और 718वें उर्स के मौके पर नई दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने वरिष्ठ आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवर संघ) नेता और मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में 718 चिराग रोशन किए। ये दीप देश की गंगा-जमुनी तहजीब और एकता-अखंडता के मकसद से जलाए गए। 

विज्ञापन


इस मौके पर इंद्रेश कुमार ने निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई और देश में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआ मांगी। इसके साथ ही उन्होंने इस मौके पर देश के उलेमाओं, बुद्धिजीवियों और देशवासियों से भारत की बेहतरी के लिए मोहब्बत, भाईचारा, तहजीब और तरक्की के रास्ते पर बढ़ने का संदेश दिया। 
विज्ञापन


इंद्रेश कुमार ने कहा हिंदुस्तान बहुत प्यारा मुल्क है। ये ऐसा देश है जहां सभी मजहब और समूह एक जज्बे के साथ जुड़े होते हैं। मजहबी कट्टरता गैर इस्लामी है। उन्होंने कहा कि जब किसी भी देश में हमले होते हैं तो उसकी आलोचना होनी चाहिए। हिंसा कहीं भी हो, कोई भी करे.. यह अपराध थी, अपराथ है और अपराध ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मजहब के नाम पर हिंसा की हर जगह आलोचना होनी चाहिए। उन्मादियों पर लगाम लगानी चाहिए और कड़ी सजा दी जानी चाहिए। हिंसा देश में कहीं भी हो, किसी भी धर्म से जुड़े लोग हों, उनको दरकिनार किया जाना चाहिए। उन्होंने सूफीवाद को बढ़ावा देने और इसे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से जोड़ने की बात भी की। 


आरएसएस नेता ने आगे कहा कि देश में समृद्धि, तालीम, रोजगार और स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। देश को प्रदूषण, गरीबी और भुखमरी से मुक्त करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। यही संदेश हजरत निजामुद्दीन औलिया के दरगाह से जाए इसीलिए उर्स और दीपावली के इस शुभ मौके पर दीप प्रज्वलन आयोजित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed