फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS ideologue statement over cow dung

RSS विचारक ने कहा- फोन के रेडिएशन से बचने के लिए लगाते हैं गाय का गोबर

Sun, 07 Aug 2016 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Aug 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
RSS ideologue statement over cow dung
शंकर लाल
गायों पर राजनीति और फिर उस पर प्रधानमंत्री के बयान के बाद अब गाय के गोबर का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गौ सेवा प्रमुख शंकर लाल ने  अपनेआगरा और मथुरा दौरे के दौरान बताया कि क्यों उनके फोन के पीछे गोबर लगा होता है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, शंकर लाल ने कहा कि यह ताजा गोबर है। फोन से निकलने वाली नुकसानदायक रेडिएशन से खुद को बचाने के लिए वह इसका प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है। इसका गोबर और मूत्र अमृत के समान है और इससे सभी बीमारियों से बचा जा सकता है। 
विज्ञापन


गाय के गोबर से कैंसर ठीक हो सकता है तो यह माइक्रोवेव से क्यों नहीं बचा सकता। गुजरात के जूनागढ़ के वैज्ञानिकों को गोमूत्र में सोने के अवशेष मिले हैं। इसी को देखते हुए वह हर हफ्ते ताजा गोबर लगाते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम के सभी मेंबर उसमें पुरुष, महिला या बच्चे सभी फोन पर गोबर लगाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेंडुलम आरएसएस कार्यकर्ता के हाथ पर रखने से वह हिलने लगता है। वह दिखाता है कि आदमी के शरीर में कितनी उर्जा है, जिससे पेंडुलम हिल रहा है। जब ये आदमी अपने हाथ में फोन ले लेगा तो पेंडुलम हिलना बंद हो जाएगा क्योंकि फोन की हानिकारक तरंगों शरीर की ऊर्जा सोख लेती हैं। अब इसके हाथ में गोबर लगा फोन दीजिए और फिर से उसके हाथ के ऊपर पेंडुलम ले जाइए। देखा, ये फिर से हिलने लगा। इसकी ऊर्जा बच गई।


उन्होंने कहा कि गौमूत्र और गोबर के अंश का सेवन करने से 76 साल की उम्र में भी वह स्वस्थ रहते हैं। गर्भवती महिलाओं को गोबर और गोमूत्र पेस्ट पिलाते हैं, जिससे वह सामान्य रूप से बच्चे पैदा कर सके। देशी गाय के गोबर से सभी खतरनाक बीमारियों का इलाज संभव है। विदेशी गायों का गोबर और मूत्र केवल जहर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed