फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS holds route marches VCK distributes Manusmrithi

Tamil Nadu: आरएसएस ने तीन शहरों में निकाला रूट मार्च, विरोध में द्रमुक सहयोगी वीसीके ने बांटी 'मनुस्मृति'

Sun, 06 Nov 2022 09:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 06 Nov 2022 09:51 PM IST
सार

कुड्डालोर, कल्लाकुरिची और पेरम्बलुर में कड़ी पुलिस सुरक्षा के आरएसएस के स्वयंसेवकों ने सफेट शर्ट और खाकी पैंट की पूरी वर्दी में मार्च में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
RSS holds route marches VCK distributes Manusmrithi
आरएसएस का पथ संचलन - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को तमिलनाडु के कुड्डालोर सहित तीन शहरों में रूट मार्च निकाला। वहीं, दूसरी ओर, सत्तारूढ़ द्रमुक की सहयोगी विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) ने दक्षिणपंथी संगठन का विरोध करने के लिए 'मनुस्मृति' की प्रतियां वितरित कीं। 

विज्ञापन


कुड्डालोर, कल्लाकुरिची और पेरम्बलुर में कड़ी पुलिस सुरक्षा के आरएसएस के स्वयंसेवकों ने सफेट शर्ट और खाकी पैंट की पूरी वर्दी में मार्च में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


वहीं, आरएसएस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि रूट मार्च संत वल्लार (1823-1874) के 200वें जन्म वर्ष, महात्मा गांधी के 153वें जन्म वर्ष और आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निकाला गया। मार्च के बाद जनसभाएं की गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीसीके के संस्थापक-अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन ने यहां मनुस्मृति की पुस्तिकाएं वितरित कीं और कहा कि उनकी पार्टी ने पूरे तमिलनाडु में अध्यायों के चुनिंदा अंशों की लगभग एक लाख प्रतियां वितरित की हैं। यह कदम आरएसएस और उसकी विचारधारा का विरोध करने के लिए है। 


आरएसएस ने तमिलनाडु के अन्य स्थानों पर होने वाले रूट मार्च और संबंधित कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। शनिवार पांच नवंबर को संगठन ने कहा कि वह मद्रास हाईकोर्ट के सिंगल जज की बेंच के आदेश के खिलाफ अपील करेगा, जिसमें 44 शहरों/कस्बों में आयोजनों की अनुमति शर्तों के साथ दी गई थी। आरएसएस ने पचास स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अदालत की मंजूरी मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed