फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS Chief Mohan Bhagwat to visit West Bengal trouble may increase for Mamata Banerjee government

ममता बनर्जी सरकार के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है भागवत का दौरा

Mon, 10 Dec 2018 05:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, कोलकाता। 
ब्यूरो,अमर उजाला, कोलकाता।  Updated Mon, 10 Dec 2018 05:09 AM IST
विज्ञापन
RSS Chief Mohan Bhagwat to visit West Bengal trouble may increase for Mamata Banerjee government
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : PTI

भाजपा की प्रस्तावित रथयात्रा के मुद्दे पर जारी गतिरोध अभी सुलझा भी नहीं है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत का तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरा ममता बनर्जी सरकार के लिए नया सिरदर्द साबित हो सकता है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत 11 दिसंबर से राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। संघ के सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भागवत 10 दिसंबर को गुवाहाटी से सिलीगुड़ी पहुंचेंगे। वे वहां अगले दिन विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद 12 दिसंबर को कोलकाता आएंगे।

विज्ञापन


संघ के एक नेता ने बताया कि सिलीगुड़ी में 11 दिसंबर को भागवत नगर एकत्रीकरण कार्यक्त्रस्म में हिस्सा लेंगे। सुबह साढ़े सात बजे होने वाले उक्त आयोजन में इलाके के तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। वहां कसरत व प्रार्थना आयोजित की जाएगी। उसके बाद भागवत संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि हाल के दिनों में उत्तर बंगाल में संघ की गतिविधियां तेज हुई हैं। संगठन ने इलाके में सैकड़ों युवाओं और बुद्धिजीवियों को भी अपने साथ जोड़ा है। खासकर असम से लगे अलीपुरदुआर के आदिवासी इलाकों में संघ के नेटवर्क की वजह से ही भाजपा को अपने पांव मजबूती से जमाने में सहायता मिली है। इसके अलावा दक्षिण बंगाल के झारखंड से लगे इलाकों में भी हाल में संघ की सक्त्रिस्यता काफी बढ़ी है। संघ नेतृत्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कथित तुष्टिकरण नीति के मुकाबले के लिए सीमावर्ती इलाके के हिंबदुओं को एकजुट करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन भागवत के दौरे के बाद अगले महीने संघ के महासचिव सुरेश भैय्याजी जोशी भी एक बैठक में हिस्सा लेने राज्य के दौरे पर आएंगे। संघ के एक नेता ने बताया कि संगठन के लिए बंगाल का खास महत्व है। संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार जब उ च्च शिक्षा के लिए कोलकाता आए थे तो उनको बंगाल और एक बंगाली युवक से ही सामाजिक हित में काम करने की प्रेरणा मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed