फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rss chief Mohan Bhagwat says Sangh was not established to harm anyone

RSS: मोहन भागवत बोले- संघ की स्थापना किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं की गई

Tue, 18 Nov 2025 10:16 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 18 Nov 2025 10:16 PM IST
सार

आरएसएस प्रमुख ने कहा, भारत और हिंदू का अर्थ समान है। इसकी आधिकारिक घोषणा करने की कोई जरूरत नहीं है कि भारत हिंदू राष्ट्र है। इसकी सभ्यतागत प्रकृति पहले से ही इसको प्रदर्शित करती है।

विज्ञापन
Rss chief Mohan Bhagwat says Sangh was not established to harm anyone
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जो कोई भी भारत पर गर्व करता है वह हिंदू है। मंगलवार को यहां प्रतिष्ठित लोगों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने यह भी दावा किया कि हिंदू केवल एक धार्मिक शब्द नहीं, बल्कि एक सभ्यतागत पहचान है जो हजारों वर्षों की सांस्कृतिक निरंतरता में निहित है।

विज्ञापन


संघ प्रमुख ने कहा कि भारत और हिंदू का अर्थ समान है। इसकी आधिकारिक घोषणा करने की कोई जरूरत नहीं है कि भारत हिंदू राष्ट्र है। इसकी सभ्यतागत प्रकृति पहले से ही इसको प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि आरएसएस की स्थापना किसी का विरोध करने या उसे नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने और भारत को वैश्विक नेता बनाने में योगदान देने के लिए की गई थी। विविधता के बीच भारत को एकजुट करने की पद्धति को आरएसएस कहा जाता है।
विज्ञापन


जनसांख्यिकी बदलाव पर रखा विचार
असम में जनसांख्यिकीय बदलावों के बारे में चिंताओं को लेकर संघ प्रमुख ने कहा कि आत्मविश्वास, सतर्कता और अपनी भूमि व पहचान के प्रति दृढ़ लगाव के जरिये इसे निपटा जा सकता है। उन्होंने अवैध घुसपैठ, हिंदुओं के लिए तीन बच्चों के मानदंड सहित एक संतुलित जनसंख्या नीति की आवश्यकता और विभाजनकारी धर्मांतरण का विरोध करने के महत्व जैसे मुद्दों पर बात की। लोगों, खासतौर पर युवाओं को सोशल मीडिया को उपयोग जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ प्रमुख ने पूर्वोत्तर को भारत की विविधता में एकता का एक शानदार उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि लचित बोरफुकन और श्रीमंत शंकरदेव जैसी हस्तियां न केवल क्षेत्रीय महत्व रखती हैं, बल्कि राष्ट्रीय प्रासंगिकता भी रखती हैं और सभी भारतीयों को प्रेरित करती हैं। समाज के सभी वर्गों से राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक और निस्वार्थ भाव से काम करने का आग्रह किया। असम की तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचे भागवत बुधवार को युवाओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे और 20 नवंबर को मणिपुर के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed