फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS blames on CPM after continuous death of their activitist in kerala, Jaitley will go kerala

केरल: 13 माह में 14 स्वयंसेवकों की हत्या पर भड़का RSS, परिजनों से मिलेंगे अरुण जेटली

Fri, 04 Aug 2017 06:05 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Fri, 04 Aug 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
RSS blames on CPM after continuous death of their activitist in kerala, Jaitley will go kerala
आरएसएस के सह सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले - फोटो : ani
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले ने केरल में हुई आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप सीपीएम पर लगाया है। उन्होंने अखिल भारतीय कार्यकरी मंडल केरल में सीपीएम कैडर के हमलों के संबंध में संकल्प पारित किया। इस बीच केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वो रविवार को केरल दौरे पर जाएंगे और राजनीतिक हिंसा में मारे गए अपनी पार्टी के लोगों के साथ ही दूसरे राजनीतिक कार्यकर्ताओं के परिजनों से भी मिलेंगे।
विज्ञापन

 
इससे पहले, राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सह-सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने राज्य सरकार ने अपील की कि वो राजनीतिक हत्याओं में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई करे। होसबोले ने कहा कि पिछले 13 महीने में 14 आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मामले में राज्य सरकार पर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरएसएस नेताओं की हत्या केे पीछे सीपीएम का हाथ का दावा किया है। मामले में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सीताराम येचुरी ने कहा कि हिंसा समाप्त करने की पूरी जिम्मेदारी आरएसएस पर है और वे राज्य सरकार द्वारा उठाए गए किसी भी कदम का जवाब नहीं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed