{"_id":"5a0cae1d4f1c1b87698bbae5","slug":"rs-5-discount-for-online-payment-of-cooking-gas-cylinder-booking","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस की ऑनलाइन बुकिंग पर मिलेगी छूट, कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने उठाया कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रसोई गैस की ऑनलाइन बुकिंग पर मिलेगी छूट, कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने उठाया कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
एलपीजी सिलेंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलपीजी गैस की ऑनलाइन बुकिंग पर अब पांच रुपये की छूट मिलेगी। कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है। इस संबंध में सभी ऑयल कंपनियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह लाभ अनुदानित एवं गैर अनुदानित श्रेणी के सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा।
विज्ञापन
पढ़ें- देखिए एक गांव, जहां अब शत प्रतिशत कैशलेस पेमेंट होती है
विज्ञापन
गोरखपुर में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पांच लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए कोई भी उपभोक्ता नेट बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड सरीखे विकल्पों के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। छूट की रकम उपभोक्ता के बिल के साथ दिखाई देगी। इस संबंध में आईओसी के सहायक एरिया मैनेजर शिवेंद्र जायसवाल का कहना है कि नोटबंदी के बाद कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें- एलपीजी सिलेंडर बुक कराने पर भी मिलता है कैशबैक, अपनानी होगी ये ट्रिक