फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rs 3 crore deposit ahead of ban puts West Bengal BJP in a spot

विवादों में बंगाल BJP, नोटबंदी की घोषणा से पहले बैंक में जमा कराए 3 करोड़

Sat, 12 Nov 2016 10:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Nov 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
Rs 3 crore deposit ahead of ban puts West Bengal BJP in a spot
- फोटो : Getty Images
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी की घोषणा से आठ दिन पहले पश्चिम बंगाल बीजेपी की ओर से एक राष्ट्रीय बैंक में 3 करोड़ रुपए जमा कराने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस खाते में आखिरी ट्रांजैक्शन 40 लाख रुपये का है और यह प्रधानमंत्री के भाषण से कुछ मिनट पहले किया गया है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बीजेपी का कहना है कि इन दोनों घटनाक्रमों को एक साथ जोड़कर न देखा जाए। हालांकि इस खुलासे ने विपक्षी पार्टियों को बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए पर्याप्त मौका दे दिया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में 19 नवंबर को विधानसभा की एक सीट पर उपचुनाव और लोकसभा की दो सीटों पर चुनाव होना है।  
विज्ञापन


इंडियन बैंक के सेंट्रल एवेन्यू ब्रांच के सूत्रों ने इस डिपॉजिट की पुष्टि की है, ये पैसा चार बार में जमा कराया गया है। कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र गणशक्ति में शुक्रवार को छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने 8 नवंबर को 60 लाख रुपये जमा कराए और उसके बाद  40 लाख रुपये जमा कराए। इस सभी लेन देन में 500 और 1,000 के नोट का इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लेन देन में पहली बार पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के नाम से बचत खाता संख्या 554510034 में रुपये जमा कराए गए। इसके बाद उसी दिन शाम को 8 बजे के करीब दूसरी बार पैसे जमा कराए गए। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि उस दिन शाम के 8 बजे तक बैंक कैसे खुला रहा। 

'गणशक्ति' की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी की स्टेट यूनिट की ओर से चलाए जा रहे एक दूसरे चालू खाता में 1 नवंबर को 75 लाख रुपये और 5 नवंबर को 1.25 करोड़ रुपए जमा कराए गए। 

सीपीएम के स्टेट सेक्रेटरी सूरजय कांत मिश्रा ने कहा, 'यह संभव है कि बीजेपी सदस्यों को नोटबंदी के बारे में पहले से पता हो, इसके बाद ही उन्होंने बैंक खातों में इतनी बड़ी राशि जमा कराई है। ताकि अपने कालेधन को सफेद कर सकें।'

सरकार ने लीक की जानकारीः कांग्रेस

Rs 3 crore deposit ahead of ban puts West Bengal BJP in a spot
पश्चिम बंगाल बीजेपी के स्टेट प्रेसिडेंट दिलीप घोष ने किसी भी तरह के अनियमितिता को खारिज किया है। पश्चिम बंगाल बीजेपी के स्टेट प्रेसिडेंट दिलीप घोष ने किसी भी तरह के अनियमितिता के आरोप को खारिज किया है। उन्होंने कहा, 'सामान्यतः पार्टी फंडिग डोनेशन और कैश के जरिए होती है। कैश देने वाले को रसीद दी जाती है। जांच के लिए पार्टी के पास इस तरह की रसीद भी मौजूद है।'

बीजेपी उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने कहा, 'बीजेपी बैंकों में लेन देन चेक के माध्यम से करती है। हम दूसरी पार्टियों की तरह नहीं है, जो अपने फंड के बारे में खुलासा नहीं करती हैं। नगद लेन देन के लिए लोगों को पैन कार्ड का विवरण देना होता है।'

नोटबंदी से फैली अव्यवस्था के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर जानकारी लीक करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने मांग करते हुए कहा कि जिन लोगों को पहले से इस मामले की जानकारी थी उनके नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को उन लोगों की सूची जारी करनी चाहिए, जिन्होंने 20 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच ज्वैलरी, फॉरेक्स और शेयरों में 5 लाख से ज्यादा निवेश किए हैं। 

शर्मा ने आठ नवंबर से पहले एक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि आधिकारिक घोषणा से पहले ही यह जानकारी सार्वजनिक हो गई थी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के चलते 'आर्थिक अव्यवस्था' फैल गई है। इसके चलते बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी लाइनें लग गई हैं और गरीबों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed