फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rs 120 crore cocaine seized off Kutch coast in Gujarat

Gujarat: गुजरात के कच्छ में नदी तट पर बरामद किए गए कोकीन के 10 पैकेट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 120 करोड़

Mon, 07 Oct 2024 03:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीधाम (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीधाम (गुजरात) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 07 Oct 2024 03:54 PM IST
सार

गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम शहर के पास नदी क्षेत्र से 12 किलोग्राम कोकीन के दस पैकेट बरामद किए गए हैं। इन पैकेट की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 120 करोड़ रुपये है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
 

विज्ञापन
Rs 120 crore cocaine seized off Kutch coast in Gujarat
कोकीन (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम शहर के पास नदी क्षेत्र से 12 किलोग्राम कोकीन के दस पैकेट बरामद किए गए हैं। इन पैकेट की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 120 करोड़ रुपये है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
कच्छ-पूर्व के पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने कहा, पुलिस की शुरुआती जांच से पता चलता है कि तस्करों ने गिरफ्तारी के डर से बचने के लिए मादक पदार्थ को नदी के किनारे छिपाया। 
विज्ञापन


बागमार ने कहा, एक गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार की रात नदी तट क्षेत्र की तलाशी ली और 10 मादक पदार्थों के पैकेट बरामद किए, जिनमें कोकीन थी। ये कोकीन शायद तस्करों ने छिपाई थी। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इस साल जून में आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम ने उसी क्षेत्र में 13 कोकीन के पैकेट बरामद किए थे, जिनकी कीमत 130 करोड़ रुपये थी। पिछले साल सितंबर में कच्छ-पूर्व पुलिस ने उसी नदी के क्षेत्र में एक किलोग्राम के 80 कोकीन के पैकेट बरामद किए थे, जिनकी कुल कीम 800 करोड़ रुपये थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed