फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RPF of NFR apprehended 62 foreign nationals for illegally entering India in June 2023

RPF: रेलवे सुरक्षा बलों ने 92 विदेशी नागरिकों को पकड़ा, अवैध रूप से भारत में किए थे प्रवेश

Sun, 16 Jul 2023 04:37 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 16 Jul 2023 04:37 AM IST
सार

RPF: रेलवे सुरक्षा बल अवैध प्रवासियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रहे हैं। इस महीने 11 जुलाई तक आरपीएफ की टीमों ने 30 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
RPF of NFR apprehended 62 foreign nationals for illegally entering India in June 2023
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अवैध प्रवासियों का पता लगाने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) लगातार अभियान चला रहे हैं। इस महीने आरपीएफ जवान 30 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर चुके हैं। वहीं, रेलवे सुरक्षा बलों ने जून के महीने में 62 विदेशी नागरिकों को पकड़ा था। इस बीच अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि विदेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस मामले में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रवक्ता सब्यसाची डे ने कहा कि इस क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चलाए गए विभिन्न अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने कई अवैध प्रवासियों को पकड़ा है।
विज्ञापन


इस महीने 30 अवैध प्रवासी पकड़े गए
वहीं, इस महीने 11 जुलाई तक आरपीएफ टीमों ने कुमारघाट, अगरतला और जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशनों पर 30 अवैध प्रवासियों को पकड़ा, जिनमें 18 रोहिंग्या और 12 बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। सब्यसाची डे ने बताया कि पकड़े गए अवैध प्रवासियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी और सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमारघाट रेलवे स्टेशन पर 12 रोहिंग्या धरे
उन्होंने आगे कहा कि 11 जुलाई को हुई एक घटना में धर्मनगर पोस्ट के आरपीएफ ने स्थानीय पुलिस और बीएसएफ कर्मियों की मदद से कुमारघाट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की और 12 रोहिंग्या को पकड़ा। इनमें एक नाबालिग लड़की सहित नौ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। ये सभी अवैध रूप से प्रवेश भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे।

आरपीएफ ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा
इसी दिन एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने जीआरपी के साथ संयुक्त रूप से अगरतला रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की और भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले लिए तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, जिसमें एक पुरुष और दो ट्रांसजेंडर शामिल थे।

जलपाईगुड़ी से पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक
एक अन्य घटना में 10 जुलाई को आरपीएफ ने जलपाईगुड़ी स्टेशन पर ट्रेन संख्या 05750 (हल्दीबाड़ी-न्यू जलपाईगुड़ी पैसेंजर) में चेकिंग के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा, जो अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था।


छह रोहिंग्या को किया गिरफ्तार
इसके अलावा नौ जुलाई को भी आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की और छह रोहिंग्या को गिरफ्तार किया, जिसमें एक नाबालिग सहित दो पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इन लोगों ने अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था। वहीं, नौ जुलाई को भी इसी तरह के अभियान में आठ बांग्लादेसी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed