फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RPF arrested 14 people including agents of IRCTC for allegedly illegally selling e-tickets for special trains

टिकटों की दलाली करने वाले आईआरसीटीसी के आठ एजेंट सहित 14 गिरफ्तार

Thu, 21 May 2020 11:52 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 21 May 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
RPF arrested 14 people including agents of IRCTC for allegedly illegally selling e-tickets for special trains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेलवे टिकटों की दलाली के मामले में आईआरसीटीसी के आठ एजेंटों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। भारतीय रेलवे ने यह जानकारी दी और कहा कि इनके पास से छह लाख 36 हजार 727 रुपये मूल्य के रेल टिकट बरामद किए गए हैं। इन लोगों पर आरोप है कि ये राजधानी स्पेशल ट्रेनों के टिकट की दलाली कर रहे थे। 

विज्ञापन


बता दें कि फिलहाल रेलवे अपनी यात्री सेवाओं का एक बहुत छोटे हिस्से का इस्तेमाल कर रहा है और केवल स्पेशल ट्रेन चलने की वजह से यात्रियों के लिए सीमित संख्या में सीट ही उपलब्ध हो पा रही हैं। ऐसे में टिकट दलालों के सक्रिय हो जाने से आम आदमी को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


22 मई से खुलेंगे आरक्षण काउंटर
बता दें कि रेलवे बोर्ड ने बृहस्पतिवार को एक आदेश में कहा कि 22 मई से चुनिंदा स्टेशनों पर टिकट आरक्षण काउंटर खोल दिए जाएंगे। आदेश में कहा गया है कि रेलवे शुक्रवार से टिकट एजेटों के जरिए सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) से टिकटों के आरक्षण की भी अनुमति देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि क्षेत्रीय रेलवे को हिदायत दी गई है कि वे स्थानीय जरूरतों और शर्तों के अनुसार आरक्षण काउंटर खोलने का निर्देश दें। ये बुकिंग काउंटर और सीएससी 25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद से बंद हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed