फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RPF and Maharashtra Police rescued 59 children clutches of human traffickers in a Bihar Pune train operation

मुंबई : आरपीएफ ने 59 बच्चों को मानव तस्करों से छुड़ाया, पांच को किया गिरफ्तार

Thu, 01 Jun 2023 06:07 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 01 Jun 2023 06:07 AM IST
सार

पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ मानव तस्करी विरोधी कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांचों को अदालत में पेश किया।

विज्ञापन
RPF and Maharashtra Police rescued 59 children clutches of human traffickers in a Bihar Pune train operation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को बिहार-पुणे ट्रेन में अभियान चलाकर 59 बच्चों को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ मानव तस्करी विरोधी कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांचों को अदालत में पेश किया। अधिकारियों ने बताया, इन बच्चों को महाराष्ट्र के जलगांव और नासिक जिलों में क्रमश: भुसावल और मनमाड में दानापुर-पुणे स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन से बचाया गया। 
विज्ञापन


आरपीएफ के अधिकारी ने बताया, विश्वसनीय सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस और एक गैर सरकारी संस्था प्रयास के सदस्यों के साथ आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और भुसावल स्टेशन पर जांच की। इस दौरान ट्रेन में आठ से 15 साल की उम्र के कुल 29 बच्चों को बचाया गया। बाद में, मनमाड में ट्रेन से उसी आयु-वर्ग के 30 और बच्चों को बचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार से सांगली ले जाने की थी कोशिश
अधिकारी ने बताया, 'ऑपरेशन आहट' चलाकर बच्चों को बचाया गया। उनके मुताबिक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन बच्चों को बिहार से लाया जा रहा था और उन्हें सांगली भेजा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed