फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Row over Nehru surname jibe BJP retaliates said If Priyanka Vadras son Rehan is Rajiv Gandhi then

'नेहरू' सरनेम पर सियासत: भाजपा का पलटवार, कहा- अगर प्रियंका वाड्रा के बेटे रेहान राजीव गांधी हैं तो...

Sat, 11 Feb 2023 04:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 11 Feb 2023 04:16 PM IST
सार

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि वह (रेहान) अपना नाम रेहान राजीव गांधी लिखते हैं। अगर प्रियंका वाड्रा के बेटे रेहान अपना नाम रेहान राजीव गांधी लिख सकते हैं तो परिवार में कोई भी नेहरू सरनेम का इस्तेमाल क्यों नहीं करता?

विज्ञापन
Row over Nehru surname jibe BJP retaliates said If Priyanka Vadras son Rehan is Rajiv Gandhi then
अमित मालवीय, प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में अपने भाषण में कहा था कि उन्हें समझ नहीं आता कि गांधी परिवार में से कोई भी नेहरू सरनेम का इस्तेमाल क्यों नहीं करता। इस टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया। कांग्रेस ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है। यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, क्योंकि सोशल मीडिया पर तमाम नेता इसको लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे का जिक्र करते हुए भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि वह (रेहान) अपना नाम रेहान राजीव गांधी लिखते हैं। उन्होंने कहा, "अगर प्रियंका वाड्रा के बेटे रेहान अपना नाम रेहान राजीव गांधी लिख सकते हैं तो परिवार में कोई भी नेहरू सरनेम का इस्तेमाल क्यों नहीं करता? शर्म आती है?"
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता विष्णु वर्धन रेड्डी ने ट्वीट किया, "कल से कांग्रेसी चिल्ला रहे हैं कि गढ़ी परिवार अपने पिता के सरनेम का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन हम इतिहास को टटोलें तो यह घांडी (Ghandy) है और गांधी नहीं। इसके अलावा प्रियंका गांधी के बेटे अपने नाना के नाम का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं। रेहान राजीव गांधी बन गए?" इस बहस के बीच फिरोज गांधी के कथित जन्म प्रमाण पत्र की तस्वीर भी वायरल हो रही है, जो बार्टिल फॉक की किताब 'फिरोज द फॉरगॉटन गांधी' से ली गई है। इसकी स्पेलिंग 'गांधी' (Gandhy) है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने साधा था पीएम मोदी पर निशाना
इससे एक दिन पहले कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था और पूछा था कि भारत में कौन अपने नाना के सरनेम का इस्तेमाल करता है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा था, जो इस तरह के जिम्मेदार पद पर बैठा है, वह भारत की संस्कृति को जानता-समझता नही हैं..आप देश में किसी भी व्यक्ति से पूछ सकते हैं कि नाना के सरनेम का इस्तेमाल कौन करता है?


पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्या कहा था?
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था, "अगर हमारे द्वारा नेहरू जी का नाम छोड़ दिया जाता है, तो हम अपनी गलती सुधार लेंगे, क्योंकि वह देश के पहले प्रधानमंत्री थे। लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि उनके परिवार का कोई भी व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से क्यों डरता है? क्या नेहरू सरनेम होने में कोई शर्म है? शर्म की बात क्या है? जब एक परिवार ऐसे महान व्यक्तित्व को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है, तो आप हमसे क्यों सवाल करते रहते हैं।" मोदी ने गैर-कांग्रेसी दलों के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों को गिराने के लिए संविधान के अनुच्छेद 356 का बार-बार इस्तेमाल करने के लिए नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भी आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed